1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लैंबॉर्गिनी जैसी महंगी कार भी सेफ नहीं क्या? रेमंड ग्रुप के MD ने जलती कार का Video किया शेयर

लैंबॉर्गिनी जैसी महंगी कार भी सेफ नहीं क्या? रेमंड ग्रुप के MD ने जलती कार का Video किया शेयर

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 04, 2025 08:36 pm IST,  Updated : Aug 04, 2025 08:36 pm IST

रेमंड ग्रुप के MD गौतम सिंघानिया ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें लैंबॉर्गिनी कार सड़क पर जलती हुई नजर आ रही है। उस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कुछ सवाल भी पूछे हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : INSTAGRAM/GAUTAMSINGHANIA99

आज के समय में लोग एक जगह से दूसरे जगह पर जाने के लिए किसी न किसी ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल जरूर करते हैं। कुछ लोग पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करते हैं तो कुछ लोग खुद की गाड़ियों से जाते हैं। जिन लोगों के पास जितना पैसा है, वो उसके मुताबिक वैसी गाड़ी खरीदते हैं। जिन लोगों के पास अच्छी कमाई है, वो लोग महंगी गाड़ियां खरीदते हैं। जो लोग महंगी कार खरीदते हैं वो यही सोचकर ऐसा करते हैं कि महंगी है तो सुरक्षित भी रहेगी। मगर जब कभी भी ऐसी महंगी गाड़ियां आम कार की तरह सड़क पर जलती हुई नजर आती हैं तो लोगों के मन में एक ही सवाल आता है कि क्या इतनी महंगी कार भी सेफ नहीं है। ऐसा ही कुछ एक दिग्गत बिजनेसमैन ने पूछा है।

जलती दिखी लैंबॉर्गिनी कार

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक लैंबॉर्गिनी कार ने किसी कारण से आग पकड़ लिया है। सड़क पर चलते-चलते उसमें आग लगी जिसे रोककर बुझाने की कोशिश की गई है। वीडियो में नजर आता है कि आग को फायर एक्सटिंग से बुझाया गया है मगर फिर भी थोड़ी सी आग वीडियो में नजर आ रही है। इस वीडियो को शेयर करते हुए रेमंड ग्रुप के MD गौतम सिंघानिया ने पूछा, 'एक और दिन, एक और लैंबॉर्गिनी में आग, इस बार बेंगलुरु में। ये अब कोई दुलर्भ घटना नहीं है, यह एक पैटर्न हो गया। लैंबॉर्गिनी शांत क्यों है? क्यों इनकी गाड़ियों आग पकड़ रही हैं? क्या इनकी कार सुरक्षित है? क्या इन्हें भारत में अलाउ करना चाहिए।'

यहां देखें वह वीडियो

लोगों ने वीडियो देख क्या कहा?

खबर लिखे जाने तक वीडियो को 48 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- लैंबॉर्गिनी कार इंडिया में ही क्यों जल रही हैं? दूसरे यूजर ने लिखा- हल्का सा पेट्रोल लीक, चिंता मत करो, कार सुरक्षित है। तीसरे यूजर ने लिखा- कार सुरक्षित है।

ये भी पढ़ें-

मेकअप का फर्क देखना है बिनोद? शादी के समय और बाद का चेहरा देख आप हो जाएंगे हैरान

करे कोई और भरे कोई का सबसे बेहतरीन उदाहरण देखना है? वायरल Video में दिख जाएगा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।