1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. गैंडे की सींग से दांत खोदते नजर आया दरियाई घोड़ा, करोड़ों लोगों ने देखा यह वायरल Video

गैंडे की सींग से दांत खोदते नजर आया दरियाई घोड़ा, करोड़ों लोगों ने देखा यह वायरल Video

कुछ वाइल्ड़ लाइफ एक्सपर्ट्स का मानना है कि दरियाई घोड़े अपने दांतों को स्वस्थ और मजबूत रखने के लिए अक्सर कठोर सतहों पर उन्हें रगड़ते हैं। ऐसे में जब इस दरियाई घोड़े को केराटिन से बनी गैंडे की सींग मिली तो उसने अपने दांतों को साफ करने के लिए उसका इस्तेमाल किया।

गैंडे की सींग से अपने दांतों को साफ करते दिखा दरियाई घोड़ा- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA गैंडे की सींग से अपने दांतों को साफ करते दिखा दरियाई घोड़ा

वाइल्ड लाइफ से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होते रहते हैं। जिनमें हमें हमेशा कुछ ना कुछ हैरान कर देने वाला नजारा देखने को मिलता है। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक दरियाई घोड़ा (हिप्पो) गैंडे की सींग से अपने दांत को साफ करते नजर आ रहा है। हैरानी से भरे इस वीडियो में दिख रहा यह नजारा शायद ही किसी ने पहले देखा हो। 

हिप्पो ने गैंडे को अपना डेंटिस्ट

इस वीडियो को रात के समय जंगल के किसी हिस्से में किसी शख्स ने रिकॉर्ड किया है, जहां देखा जा सकता है कि एक गैंडे के पीछे खड़ा एक दरियाई घोड़ा उसे छेड़ते नजर आ रहा है। थोड़ी ही देर में वीडियो का फ्रेम बदलता है और और इस बार वीडियो में जो कुछ भी दिखा वह देख लोग अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पाएं। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि दरियाई घोड़ा अपनी विशालकाय जबड़ों को खोले हुए है और अपने दातों को गैंडे की सींग पर रगड़ रहा है, मानो वह अपने दांतों को साफ कर रहा हो या फिर अपने दांत खोद रहा हो। इस दौरान गैंडा भी पूरी तरह से शांत खड़े होकर उस दरियाई घोड़े की मदद कर रहा है। 

वीडियो पर ऐसी रही लोगों की प्रतिक्रिया 

दरियाई घोड़े की इस अनोखी हरकत ने लोगों को हैरत में डाल दिया। इस वायरल वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @awkwardgoogle नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 1 करोड़ 60 लाख लोगों ने देखा और डेढ़ लाख लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट कर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- ऐसा नजारा पहले कभी नहीं देखा। दूसरे ने लिखा- जंगल की दुनिया हमेशा हमें हैरत में डाल देती है। तीसरे ने लिखा- लगता है हिप्पो ने गैंडे को अपना डेंटिस्ट बना लिया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

मौत के कुंए में बॉयफ्रेंड की बाइक पर चिपक कर बैठी लड़की, फिर लड़के ने कराई रोमांचक सैर

दरवाजे के बाहर खड़ा था मगरमच्छ, हलक में आ गई मालकिन की जान, फिर कुत्ते ने जो किया वह देख दिल हो जाएगा खुश