हर दिन सोशल मीडिया पर एक के बाद एक करते हुए कई सारे वीडियो पोस्ट होते हैं और आप अगर सोशल मीडिया का यूज करने वाले लोगों में से एक हैं तो फिर आप कई सारे वीडियो और पोस्ट देखते भी होंगे। ऐसा अगर है तो फिर आप यह जानते होंगे कि हर दिन कई सारे वीडियो वायरल भी होते हैं और उन्हें देखने के बाद लोग अपना रिएक्शन भी देते हैं। उन्हीं सभी वायरल वीडियो के बीच में कई बार लोगों की बेवकूफी भरी हरकत देखने को मिल जाती है। अभी भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं।
वायरल वीडियो में ऐसा क्या दिख गया?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बंदा अपने बाल कटवाने के लिए कुर्सी पर बैठा हुआ है। उसके बाल बहुत लंबे तो उसने एक रबर बैंड से बालों को बांधा हुआ है। अब काटने वाले को कैंची से बाल काटना चाहिए और जो बाल कटवाने बैठा है, उसे भी इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि दूसरा शख्स कैसे बाल काट रहा है। अब होता ये है कि जो बाल काटने वाला है वो कैंची की जगह लोहा काटने वाला कटर ले आता है और वो उसी से उसके बाल काटने लगता है मगर तभी कांड भी हो जाता है। कटर में उसके बाल बुरी तरह से फंस जाते हैं। अब बेवकूफी भरी हरकत करने का नतीजा भी कुछ ऐसा ही होता है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @IAmHurr07 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'ये क्या पागलपन है भाई, बाल के साथ-साथ खाल भी उखड़ जाएगा।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लोगों ने देखा है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- अक्लमंद कुछ ज्यादा ही लग रहे ये लोग। दूसरे यूजर ने लिखा- वायरल होने का खुमार जो है। तीसरे यूजर ने लिखा- जान भी जा सकती है ऐसे। चौथे यूजर ने लिखा- मजाक इसको महंगा पड़ गया।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
कीचड़ के बीच खुद फंस गए पूर्व सरपंच साहब, शख्स ने फिर ये कहकर लिए उनके मजे, देखें Video
इसे देखकर तो ट्रैफिक वाले भी कन्फ्यूज हो जाएंगे, आप भी देखें वायरल हो रहा Video