A
Hindi News वायरल न्‍यूज इस तरह दी जाती है मौत के दरवाजे पर दस्तक, वायरल Video देख आंखें खुली की खुली रह जाएंगी

इस तरह दी जाती है मौत के दरवाजे पर दस्तक, वायरल Video देख आंखें खुली की खुली रह जाएंगी

कुछ लोग ऐसे हैं जिन्हें स्टंट करने में बड़ा मजा आता है और उसके चक्कर में वो अपनी जान को भी खतरे में डाल देते हैं। अभी एक ऐसा ही शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया का यूज आज के समय में बहुत कॉमन हो गया है। जितना कॉमन लोगों का स्मार्ट फोन चलाना है, उतना ही कॉमन लोगों का सोशल मीडिया पर मौजूद होना हो गया है। आपको अधिकतर लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म मिल जाएंगे। यहां तक की आज के समय में तो बच्चे भी अपना अकाउंट बनाकर बैठे हुए हैं और कई बच्चे ऐसे भी हैं जो रील बनाकर पोस्ट भी करते हैं। आप भी सोशल मीडिया पर तो होंगे ही और अगर ऐसा है तो फिर आप तमाम तरह के वीडियो देखते ही होंगे। कुछ ऐसे वीडियो भी नजर आते होंगे जिसमें लोग खतरनाक स्टंट करते हुए दिखते होंगे। अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक लड़का साइकिल चलाते हुए स्टंट करता है। वो आगे वाले पहिए को हवा में उठाकर साइकिल को तेज रफ्तार में चलाता नजर आ रहा है और तभी वो सामने से आ रहे एक ट्रक के सामने चला जाता है। ट्रक के बहुत करीब जाने के बाद वो कट मारते हुए साइड से निकलता है लेकिन वो इतना करीब था कि अगर एक गलती भी हो जाती तो उसकी जान पर भी बात बन आती। अब यह वीडियो कहां का है और कब का है, इसकी जानकारी तो नहीं मिल पाई मगर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Enezator नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'लोग अपनी जान को रिस्क में डालने से डरते नहीं हैं।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 15 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बहुत खतरनाक, बेवकूफी और पागलपन। दूसरे यूजर ने लिखा- इसके बाद ये हैवी ड्राइवर को ब्लेम करते हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- यह बहुत बड़ी बेवकूफी है।

ये भी पढ़ें-

भाई अनजान लड़की के सामने ऐसी अंग्रेजी कौन बोलता है? वायरल Video देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान

भाई ने इंटरनेट का पैसा वसूल करा दिया, परफॉर्मेंस देख आप भी कहेंगे 'अरे गजब'