1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. स्टंट करने का नतीजा यही होता है, इसका Video आप सभी को जरूर देखना चाहिए

स्टंट करने का नतीजा यही होता है, इसका Video आप सभी को जरूर देखना चाहिए

कई सारे लोग ऐसे हैं जिन्हें स्टंट करते हुए वीडियो बनाने का शौक होता है। वो चाहते हैं कि ऐसे वीडियो के जरिए वो लोगों की नजर में कूल बना जाए मगर कभी-कभी स्टंट करने का ऐसा नतीजा होता है कि वो जिंदगी भर नहीं भूल पाते हैं।

Screen Grab- India TV Hindi
Image Source : X/@NAZNEENAKHTAR23 स्टंट करने लड़के को पड़ गया भारी

आज के समय में हर किसी के हाथ में फोन है तो वो सभी लोग सोशल मीडिया पर भी हैं। अब जितने लोग सोशल मीडिया पर हैं, उसमें से आधी जनता के सिर पर रील और वीडियो बनाने का बुखार चढ़ा हुआ है। वैसे तो रील और वीडियो बनाने में कुछ भी गलत नहीं है मगर कई बास लोग इसके चक्कर में यह भूल जाते हैं कि उनकी जान वीडियो और रील से कई ज्यादा जरूरी और कीमती है। वो रील और वीडियो के चक्कर में खतरनाक स्टंट करने लगते हैं और इसी चक्कर में कुछ लोगों के साथ कुछ ऐसी घटना घट जाती है कि वो जिंदगी भर पछताने के अलावा कुछ नहीं कर सकते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बंदा बाइक पर स्टंट कर रहा है। वो यह सब खाली सड़क पर कर रहा है। वो बाइक को कुछ दूर से चलाते हुए आता है और अचानक स्टॉपी मारता है। स्टॉपी एक बाइक या फिर साइकिल स्टंट है जिसमें सामने के ब्रेक अचानक लगाकर पीछे वाले पहिए को ऊपर उठाया जाता है। यह लड़का वही करता है मगर पीछे वाला पहिया ज्यादा उठ जाता है और वो गिर जाता है। उसकी पीठ पर पूरी बाइक गिरती है। वीडियो में एक ट्रांजिशन के बाद दूसरा भाग दिखता है जिसमें वो अस्पताल में लेटा मिलता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @NazneenAkhtar23 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'रील के चक्कर में रीढ़ की हड्डी तोड़ ली, स्टंट करने का नतीजा यही होता है, सफल कम सफाया ज्यादा कर देता है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 5 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- मैं गारंटी के साथ कह सकता हूं कि इसको स्टंट करने से पहले किसी न किसी ने जरूर रोक होगा। दूसरे यूजर ने लिखा- इनकी हरकतों से घर वाले को परेशानी उठनी पड़ती है जब बिस्तर पर पड़ जाते है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

Video: सिर पर जब नशा चढ़ता है तो कुछ ऐसा ही होता है, शख्स ने गाड़ी पर चढ़कर मचाया उत्पात

मर्दों की तो कोई इज्जत ही नहीं है करता, Gents Toilet का Video देख आप खुद कहेंगे यह बात