1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: सिर पर जब नशा चढ़ता है तो कुछ ऐसा ही होता है, शख्स ने गाड़ी पर चढ़कर मचाया उत्पात

Video: सिर पर जब नशा चढ़ता है तो कुछ ऐसा ही होता है, शख्स ने गाड़ी पर चढ़कर मचाया उत्पात

 Reported By: Surekha Abburi, Edited By: Adarsh Pandey
 Published : Jul 23, 2025 05:38 pm IST,  Updated : Jul 23, 2025 05:38 pm IST

एक वीडियो अभी खूब वायरल हो रहा है जिसमें नजर आता है कि कैसे एक आदमी सड़क से जाती गाड़ी को रोककर उसके बोनट पर चढ़कर ड्रामा कर रहा है। आइए आपको बताते हैं कि यह मामला कहां का है।

Screen Grab- India TV Hindi
नशे में धुत आदमी ने सड़क पर मचाया उत्पात Image Source : REPORTER INPUT

इंसान को नशा नहीं करना चाहिए, यह बात आपने कई बार लोगों को कहते हुए सुना और देखा होगा। मगर कई सारे लोग ऐसे हैं जो नशा करने से बाज ही नहीं आते हैं। उन्हें नशा करने में पता नहीं कौन सी शांति मिलती है कि वो नशे से दूर नहीं रह पाते। कोई सिगरेट और तंबाकू का नशा करता है तो कोई शराब का शौकीन होता है। वहीं कई सारे लोग गांजा फूंकने के शौकीन होते हैं। नशा इसलिए नहीं करना चाहिए क्योंकि यह सेहत के लिए भी खतरनाक है और जब सिर पर नशा चढ़ता है तो फिर इंसान क्या करता है, उसको कुछ पता नहीं होता है। अभी एक ऐसे ही शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बंदा किसी की गाड़ी के बोनट पर चढ़ा हुआ है। गाड़ी पर सड़क पर रुकी हुई है और वो आदमी गाड़ी के बोनट पर चढ़कर ड्रामा कर रहा है। गाड़ी के अंदर बैठे लोगों ने उसका वीडियो बनाया। उस आदमी की आवाज तो वीडियो में नहीं आई मगर वो इशारे से इन्हें धमकाते हुए नजर आता है। कभी मुक्का दिखाता है तो कभी उंगली दिखाकर कुछ बोलता नजर आता है। अंत में दिखता है कुछ दूसरे लोग उस आमदी को कार के बोनट से उतारते हैं और कार का मालिक उन्हें धन्यवाद बोलता है।

यहां देखें वह वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा वो हैदराबाद का है जहां नशे में धुत शख्स ने अनजान आदमी की गाड़ी को रोककर उसके बोनट पर जाकर ड्रामा किया। कार में बैठे बच्चे और महिलाएं डर के मारे सहम गए थे। जब उसे कार से उतरकर जाने के लिए कहा गया, तब भी वह नहीं माना। आखिरकार, स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव करके उसे कार से उतरकर जाने को कहा।

ये भी पढ़ें-

मर्दों की तो कोई इज्जत ही नहीं है करता, Gents Toilet का Video देख आप खुद कहेंगे यह बात

ये पक्का मारवाड़ी है! बाइक में लगा जुगाड़ देख लोगों ने किया रिएक्ट, आप भी देखें Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।