1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये पक्का मारवाड़ी है! बाइक में लगा जुगाड़ देख लोगों ने किया रिएक्ट, आप भी देखें Video

ये पक्का मारवाड़ी है! बाइक में लगा जुगाड़ देख लोगों ने किया रिएक्ट, आप भी देखें Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jul 23, 2025 03:42 pm IST,  Updated : Jul 23, 2025 03:42 pm IST

एक वीडियो अभी वायरल हो रहा है जिसमें बाइक में लगा एक ऐसा जुगाड़ दिखाई दे रहा है जो आपने पहले कभी नहीं देखा होगा। आइए फिर आपको उस जुगाड़ के बारे में बताते हैं।

Screen Grab- India TV Hindi
क्या आपने कभी देखा है ऐसा अनोखा जुगाड़? Image Source : X/@CHOUDHARYVISH02

हमारे देश में जुगाड़ करने वाले लोगों की कोई भी कमी नहीं है। हम ऐसा भी कह सकते हैं कि भारत के लोगों के खून में ही जुगाड़ बहता है और उन्हें जब भी मौका मिलता है या फिर जरूरत पड़ती है तो वो अपना जुगाड़ का वाला मोड ऑन कर लेते हैं। इसके बाद लोग ऐसे-ऐसे जुगाड़ करते हैं कि उसे देखकर कई बार तो वो भी हैरान हो जाते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपने भी एक से बढ़कर एक जुगाड़ के वीडियो देखे होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और उसमें भी जुगाड़ ही देखने को मिला। आइए फिर आपको जुगाड़ के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या जुगाड़ दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बंदे ने अपनी बाइक चोरी होने से बचाने के लिए उसमें एक एक्स्ट्रा सेफ्टी लॉक लगवा दिया है। वीडियो में दिखता है कि उसे हैंडल के नीचे एक लॉक लगवाया है और ये वाला लॉक अलग है। इसे ताले से बंद किया जाता है जो घर के दरवाजे में लगवाते हैं। वीडियो में नजर आता है कि वो बंदा उसे फिर लॉक करके भी दिखाता है। अब यह जुगाड़ किसने लगवाया, वो तो नहीं पता मगर जुगाड़ अनोखा है और इसी कारण वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @choudharyvish02 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'खतरनाक लोग हैं।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 3 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये पक्का मारवाड़ी है। दूसरे यूजर ने लिखा- जुगाड़ अच्छा है। तीसरे यूजर ने लिखा- खतरनाक भाई।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

मरे लोगों को भी जिंदा करता है ये डॉक्टर, यकीन नहीं तो फिर वायरल फोटो देख लीजिए

अरे ये तो पापा की परियों को टक्कर देने निकला है, Video देख आपको आ जाएगी हंसी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।