सड़क पर जितने भी हादसे होते हैं, उसमें से अधिकतर हादसे किसी एक की गलती के कारण ही होते हैं। एक आदमी की गलती के कारण दूसरे शख्स को भी उसकी भरपाई करनी पड़ती है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपने ऐसे कई वीडियो देखे होंगे कि कैसे एक शख्स की गलती के कारण सड़क पर हादसे हो जाते हैं। कोई स्टंट करता है, कोई रफ्तार में वाहन चलाता है या फिर कोई दूसरी लापरवाही करता है और इन सभी के कारण हादसे हो जाते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। खैर उसमें हादसा तो नहीं हुआ मगर लापरवाही तो जरूर नजर आई।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि चौराहे पर एक बस मुड़ रही है। वहीं एक महिला भी नजर आती है जो सड़क पर देखे बिना उसे पार कर रही है। इतना ही नहीं महिला सड़क के बीच में आराम से चलते हुए जा रही है जैसे वहां तो कोई गाड़ी आती ही नहीं है। इतने में ही दिखता है कि बस मुड़ते हुए जैसे ही सीधी होती है, महिला ठीक बस के आगे नजर आती है। वो तो ड्राइवर अच्छा था जिसने महिला को देखते ही तुरंत ब्रेक लगा लिया और महिला बच गई वरना कुछ भी हो सकता था। वहीं वीडियो में कुछ लोग बस वाले पर चिल्लाते हुए नजर आते हैं। यह वीडियो 1 जनवरी 2025 का है जो अब वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @89nazu नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए यूजर ने लोगों से पूछा है कि इसमें किसकी गलती थी। वीडियो देखने के बाद अधिकतर लोगों ने इसमें महिला की गलती बताई क्योंकि वो बिना किसी तरफ देखे मस्ती से रोड पार कर रही थी। एक यूजर ने लिखा- गलती इस औरत की है, देखकर रोड पार करना चाहिए था। दूसरे यूजर ने लिखा- गलती औरत की है। तीसरे यूजर ने लिखा- गलती तो बीच सड़क पर चलने वाले की है, लेकिन लोग गालियां बस वाले को दे रहे हैं।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
ये देखो इंडिया का Doctor Strange, आप Video देख हो जाएंगे हैरान
ऐसी हरकत तो कोई लड़का ही कर सकता है, Video देख लड़कियां हो जाएंगी हैरान