1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इसे कहते हैं एक मजदूर की ताकत, वायरल Video देख कई लोगों के उड़ जाएंगे होश

इसे कहते हैं एक मजदूर की ताकत, वायरल Video देख कई लोगों के उड़ जाएंगे होश

अभी सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद कई सारे लोगों की आंखें बस खुली की खुली रह जाएंगी। आइए फिर आपको बताते हैं कि वायरल वीडियो में ऐसा क्या है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : IG/SHREYA9.X वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया की गलियों में कब क्या देखने को मिल जाए, कोई पहले से इसका अंदाजा नहीं लगा सकता है। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर इस बात से जरूर सहमत होंगे क्योंकि आपकी फीड पर भी कई बार कुछ ऐसे कंटेंट आए होंगे जिनके बारे में आपने कभी सोचा तक नहीं होगा और उन वीडियो ने आपको हैरान भी किया होगा। हर कुछ दिनों में ऐसे वीडियो वायरल हो ही जाते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि जो वीडियो अभी वायरल हो रहा है, उसमें क्या है और उसके बाद आपको लोगों का रिएक्शन बताएंगे।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि कुछ मजदूर काम कर रहे हैं। वहां पर मकान से कई सारी ईंटें निकली हुई हैं और एक मजदूर उन्हीं ईंटों को उठाता हुआ नजर आता है जिसके कारण वीडियो वायरल हो रहा है। आमतौर पर कोई मजदूर एक बार में 6 या फिर 8 ईंटों को उठाता है मगर वायरल वीडियो में कुछ अलग ही दिखा। वो एक बार में 80 या फिर उससे भी ज्यादा ईंटों को सजाकर उठाते हुए नजर आता है। ऐसा करना हर किसी के बस की बात नहीं है मगर ये मजदूर ऐसा कर रहा है। यह हैरान करने वाली बात तो है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर shreya9.x नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1400 लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- आदमी ताकतवर होते हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- लड़के फेम के लिए जीते हैं और आदमी परिवार के लिए जीता है। तीसरे यूजर ने लिखा- करीब 250 किलो है। चौथे यूजर ने लिखा- आदमी मजबूत होता है। इसके अलावा कई सारे लोगों ने अलग-अलग इमोजी के जरिए अपना रिएक्शन दिया है जो आप वीडियो के कमेंट सेक्शन में देख सकते हैं।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

इससे बुरी किस्मत किसी की नहीं देखी होगी, आइए वायरल Video के बारे में बताते हैं

चाप खाने वालों ये देख लो आप सभी, Video अभी सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल