सोशल मीडिया की गलियों में ऐसा एक दिन नहीं जाता है जब कुछ वायरल न होता हो। हर दिन लोग तरह-तरह के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं और जो वीडियो सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींच लेते हैं, वो वायरल हो ही जाते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपकी फीड पर भी हर दिन कई वायरल वीडियो आते ही होंगे। आमतौर पर वायरल वीडियो लोगों का मनोरंजन करते हैं मगर उन्हीं वीडियो के बीच में कुछ ऐसे वीडियो आ जाते हैं जिन्हें देख लोगों का मन खराब हो जाता है। अभी सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। आइए फिर आपको उसके बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या नजर आया?
हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं वो एक छोटे से कारखाने का मालूम होता है। वायरल दावों के मुताबिक यहां पर चाप बनाया जा रहा है मगर इस दौरान वहां जो कुछ हो रहा है, वो लोगों का मन खराब करने वाला है और लोग शायद चाप खाना ही छोड़ देंगे। वीडियो में नजर आता है कि पूरे फर्श पर सफेद गाढ़ा घोल जो शायद सोया चाप का मिश्रण है, वो फैला हुआ है और एक लड़का जिसने शर्ट नहीं पहनी है, वो उसी पर लेटा हुआ है। वो अपने दोस्तों के साथ वहां मजे कर रहा है और इस दौरान सफाई दूर-दूर तक नहीं दिख रही है। आप जब वीडियो देखेंगे तो शायद पूरा देख भी नहीं पाएंगे।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @NituTiw81600052 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'हम सबको सोया चाप बहुत पसंद होता है, इसे भुन कर, रोस्ट कर या सब्जी बना कर खाते है पर ये बनता कैसे है और कितनी सफाई से बनता है, खुद देखिये सब।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को लाखों लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- अब मैं जीवन में नहीं खाऊंगा सोयाचाप। दूसरे यूजर ने लिखा- इतना गंदा तरीके से बनाया जा रहा है, यह तो सीधा सेहत के साथ खिलवाड़ है। तीसरे यूजर ने लिखा- स्ट्रीट फूड बहुत ही अनहाइजीनिक हो गए हैं। एक और यूजर ने लिखा- क्या कर रहे हैं ये लोग, फूड सेफ्टी मजाक बन गई है।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
बारिश के बीच पेट्रोल पंप कर्मचारी ने किया दिल जीतने वाला काम, Video हो रहा है वायरल