आज के दौर में तो लगभग हर किसी के हाथ में स्मार्ट फोन है तो लोगों को जब भी कुछ ऐसा दिखता है जो तारीफ के काबिल होता है या फिर कुछ ऐसा दिखता है जो अनोखा होता है तो लोग उसका वीडियो बना लेते हैं। कई बार लोग अपने अच्छे काम का भी वीडियो बनाते हैं और इन सभी वीडियो को लोग फिर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपने भी ऐसे कई वीडियो देखे ही होंगे और आपने भी शायद रिकॉर्ड किया होगा। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए फिर आपको बताते हैं कि इस वीडियो में क्या दिखा जो यह वायरल हो रहा है।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे एक पेट्रोल पंप कर्मचारी ने बनाया है जिसमें शुरुआत में वो खुद नजर आता है और इस दौरान स्क्रीन पर टेक्स्ट लिखा आता है, 'तुम भीग क्यों रहे हो, तुम्हारा रेनकोट कहां है?' इसके बाद वो अपने कैमरा घुमाता है और तब एक महिला नजर आती है जिसने पीले रंग का रेनकोट पहना हुआ है। इस दौरान स्क्रीन पर 'Meanwhile my raincoat' लिखा आता है। मगर आपको बता दें कि उस आदमी ने अपना रेनकोट महिला को नहीं बल्कि उसके बच्चे को दिया है। बारिश में वो नन्हा बच्चा भीग न जाए और उसकी तबीयत खराब न हो, इसके लिए उस कर्मचारी ने अपना रेनकोट दे दिया। उसके इसी अच्छे काम के कारण वीडियो वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'शख्स ने अपना रेनकोट एक कपल को दे दिया ताकि बच्चे को कवर कर सकें।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- कोई पुरुषों से नफरत कैसे कर सकता है, जब बात त्याग की आती है तो वे ही सबसे आगे होते हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- हो सकता है कि वे माता-पिता शुक्रगुजार न लगें लेकिन मैं आपको यकीन दिलाता हूं कि आपने उनका दशक यादगार बना दिया, नेक इंसान। तीसरे यूजर ने लिखा- छोटी सी कोशिश, बड़ा दिल, इस आदमी के लिए सम्मान। एक अन्य यूजर ने लिखा- इंसानियत अभी भी जिंदा है।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
दीदी को कुत्ते के साथ बनानी थी Cute Reel मगर हुआ कुछ अलग, देखिए वायरल Video