A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये जुगाड़ कुछ ज्यादा ही खतरनाक है, वायरल Video देख हैरान हो जाएंगे

ये जुगाड़ कुछ ज्यादा ही खतरनाक है, वायरल Video देख हैरान हो जाएंगे

अभी सोशल मीडिया पर एक जुगाड़ का वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद पूरी तरह से हैरान हो जाएंगे कि लोग जुगाड़ के नाम पर क्या-क्या कर रहे हैं। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@ROSE_K01 वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया पर हर दिन कई सारे वीडियो एवं फोटो पोस्ट होते हैं और उन्हीं सब में से कई सारे वायरल भी हो जाते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपको पता ही होगा कि कैसे कंटेंट वायरल होते हैं क्योंकि आपकी फीड पर भी तो हर दिन कई वायरल कंटेंट आते ही होंगे। कभी जुगाड़ के वायरल वीडियो दिखते होंगे तो कभी लोगों के अतरंगी हरकतों के वीडियो वायरल होते हैं। कभी लोगों के जुगाड़ के वीडियो वायरल होते हैं तो कभी खतरनाक स्टंट के वीडियो वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जो वैसे तो जुगाड़ का है मगर ये खतरनाक जुगाड़ है। आइए आपको बताते हैं कि कैसे यह खतरनाक जुगाड़ है।

वीडियो में ऐसा क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें लोग अपने-अपने वाहन से सड़क पर जाते दिखते हैं। इसी बीच एक ऐसा शख्स दिखता है जिसने खतरनाक जुगाड़ किए हैं। उसकी बाइक पर तीन लोग तो बैठे ही हैं मगर उनके अलावा बच्चों के लिए उसने जुगाड़ किया है। उसने बाइक पर पीछे एक ट्रॉली लगाया हुआ है जिस पर कई सारे बच्चे बैठे हुए हैं। अब सोचिए कि कहीं अचानक बैलेंस बिगड़ जाए या फिर किसी दूसरे इंसान की गलती से ही इसका बैलेंस चला जाए तो पीछे बैठे बच्चों को क्या होगा।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @rose_k01 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- ये मैं कहां पर हूं। दूसरे यूजर ने लिखा- बाइक देखकर मैं कह सकता हूं कि वीडियो पाकिस्तान का है। वहीं एक यूजर ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

वाह क्या कारीगर है ये, इसका काम देख आप अपना माथा पकड़ लेंगे, देखें वायरल Video

केले का आकार टेढ़ा ही क्यों होता है? 99% लोगों को नहीं पता होगा इसका जवाब