1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. भाई ने तो JCB समाज में डर पैदा कर दिया होगा, Video देख आप भी हो जाएंगे हैरान

भाई ने तो JCB समाज में डर पैदा कर दिया होगा, Video देख आप भी हो जाएंगे हैरान

एक शख्स ने बाइक में ऐसा जुगाड़ करवाया जिसे देखने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे। उसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आया।

Screen Grab- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA सोशल मीडिया पर वायरल हुआ अनोखा जुगाड़

इस दुनिया में दिमाग चलाने वाले और जुगाड़ करने वाले लोगों की कोई भी कमी नहीं है। दुनिया के किसी भी कोने में चले जाइए, वहां आपको कुछ लोग तो ऐसे मिल ही जाएंगे जो जुगाड़ करने या फिर जुगाड़ के लिए दिमाग चलाने के मामले में माहिर होते हैं। जितने लोग सोशल मीडिया पर हैं, उन्हें तो कहीं जाने की भी जरूरत नहीं है क्योंकि जुगाड़ के एक से बढ़कर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। उन्हें देखने के बाद लोग भी उसके मुताबिक रिएक्ट करते हैं। अभी भी एक वीडियो ऐसा ही वायरल हो रहा है जिसे देख हैरान होना तो तय है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

ऐसा कोई इंसान नहीं होगा जिसने कभी JCB नहीं देखी होगी या फिर उसे काम करते हुए नहीं देखा होगा। वायरल वीडियो में उसका बहुत ही सस्ता जुगाड़ देखने को मिला। वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि एक शख्स ने मोपेट में जुगाड़ लगवाया है और सामने की तरफ JCB जैसी ही सेटिंग करवाई है। उससे वो हल्के-फुल्के सामने को उठाते हुए भी नजर आ रहा है। जाहिर सी बात है कि जुगाड़ है तो हल्के काम ही हो पाएंगे मगर ऐसा दिमाग लगाना भी काफी बड़ी बात है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @aditiwari9111 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में 'Technologiyaa' लिखा हुआ है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बिहारी होगा ये। दूसरे यूजर ने लिखा- क्या टैलेंटेड आदमी है। तीसरे यूजर ने लिखा- डर का माहौल है। चौथे यूजर ने लिखा- टेक्निक तो बढ़िया है। एक अन्य यूजर ने लिखा- वाह भाई क्या बात है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

GOAT ऐसे ही नहीं कहते मित्तर, बकरी का Video हुआ वायरल, देखकर लोगों ने किया रिएक्ट

इसे गोल्ड मेडल से नवाजा जाना चाहिए! लड़के ने वाटर पार्क में क्या किया जो लोगों ने कही दी ये बात