अभी गर्मी से हर किसी का हाल बेहाल हुआ पड़ा है। हर कोई इस भीषण गर्मी से राहत पाने का इंतजार कर रहा है। इसी कारण तो जब बारिश हो रही है तो लोग भी खुश हो रहे हैं कि अब कुछ तो राहत मिलेगी। कोई AC खरीद रहा है तो कोई कूलर खरीद रहा है क्योंकि सिर्फ पंखे से तो इस गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। इतना ही नहीं छुट्टी वाले दिन लोग स्विमिंग पूल और वाटर पार्क जा रहे हैं ताकि दिन भर पानी में रह सके और गर्मी से राहत पा सके। वैसे वाटर पार्क से याद आया, अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जो वाटर पार्क का ही है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि बहुत सारे लोग पूल में हैं और पानी से खेल रहे हैं। सभी मौज-मस्ती कर रहे हैं। इसी बीच एक लड़का आता है और वहां खड़े एक शख्स जो शायद उस वाटर पार्क का कर्मचारी होगा, उससे पूछता है कि वहां पर बाथरूम कहां है? इसके बाद क्या था, वो आदमी उसे बाहर बुलाता है और फिर गले में फूलों का हार डालकर ताली बजाते हुए उसका सम्मान करता है। मजाकिया तौर पर बनाया गया यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @ChoudharyMahii0 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'वाटर पार्क में बाथरूम के लिए पहली बार किसी ने पूछा है, यह लड़का सच में ईनाम का हकदार है, समझ रहे हो ना।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को लाखों लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- इतना ईमानदार कौन होता है यार। दूसरे यूजर ने लिखा- भाई ने वाटर पार्क में बाथरूम पूछकर इतिहास रच दिया नहीं तो जनता क्या क्या कर जाती होगी, इसी कारण मैं वाटर पार्क जाना इग्नोर करती हूं। तीसरे यूजर ने लिखा- इसे गोल्ड मेडल से नवाजा जाना चाहिए।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
30 की देसी अंदर, टैलेंट बाहर! एक शख्स का Video हो रहा है वायरल, लोगों ने भी लिए खूब मजे
रोमांस के चक्कर में जान से खेल रहे हैं ये आशिक, Video देख आपके भी उड़ जाएंगे होश