A
Hindi News वायरल न्‍यूज ये जुगाड़ इंडिया से बाहर नहीं जाना चाहिए, Video देखने के बाद आप भी कहेंगे यही बात

ये जुगाड़ इंडिया से बाहर नहीं जाना चाहिए, Video देखने के बाद आप भी कहेंगे यही बात

अपने मनोरंजन के लिए अनोखा जुगाड़ करते एक जुगाड़ू शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उसका वीडियो देखने के बाद लोगों ने जमकर कमेंट्स किए हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

इंडिया के लोगों को भले ही कुछ और करने आए या फिर न आए मगर जुगाड़ करना हम लोग बखूबी जानते हैं। लोगों को जैसे ही कुछ काम पड़ता है, पैसा खर्च करने से बचना होता है या फिर आलस आता है तो फिर वो जुगाड़ की तरफ बढ़ते हैं। कभी-कभी मजेदार जुगाड़ देखने को मिलता है तो कभी-कभी लोगों का जुगाड़ देखने वाले हैरान हो जाते है। इंडिया वाले कैसे-कैसे जुगाड़ करते हैं, ये सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले लोग बहुत ही अच्छे से जानते होंगे क्योंकि वहीं पर तो सबसे ज्यादा जुगाड़ देखने को मिलते हैं। अभी भी एक जुगाड़ का वीडियो वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में नया क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि बंदा पहले तो अपने फोन के कवर को निकालता है। इसके बाद वो उस कवर को अपने तकिए से थोड़ा सा आगे मच्छरदानी के ऊपर रख देता है। इतना करने के बाद वो फोन को मच्छरदानी के अंदर ले जाता है और अंदर से उसे कवर में फिर से लगा देता है। इस तरह से उसका फोन उस एक जगह पर फिक्स हो जाता है और फिर अपनी खाट पर लेट जाता है। इसके बाद उसका फोन एक फिक्स जगह और दूरी पर होता है और वो लेटकर फोन में जो मन करता है, वो देखता है। इसी जुगाड़ के कारण वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर mr_umesh0018 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'नया मोबाइल स्टैंड।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 4 लाख 75 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- हैकर है भाई हैकर। दूसरे यूजर ने लिखा- ये तरीका हमारे इंडिया से बाहर नहीं जाना चाहिए। तीसरे यूजर ने लिखा- आज रात को मैं ट्राई करूंगा। चौथे यूजर ने लिखा- ये टैलेंटेड लोग सिर्फ इंडिया में ही मिलेंगे।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

छुट्टी लेने के लिए बंदे ने की अनोखी प्लानिंग, जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान, देखें पोस्ट

इस एक कीड़े की कीमत में आ जाएंगी दो Fortuner कार, Video हो रहा है वायरल