A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ऐसा बॉलिंग एक्शन तो पहली बार नजर आया है, जरा आप भी देखिए वायरल Video

ऐसा बॉलिंग एक्शन तो पहली बार नजर आया है, जरा आप भी देखिए वायरल Video

क्रिकेट मैच का एक वीडियो वायरल हो रहा है और वीडियो एक लड़के के बॉलिंग एक्शन के कारण हो रहा है। ऐसा बॉलिंग एक्शन तो आपने भी नहीं देखा होगा। आइए फिर आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@MUKESHBAITU वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया भी गजब का प्लेटफॉर्म है और ऐसा इसलिए है क्योंकि यहां पर हर दिन ऐसे-ऐसे वीडियो देखने को मिलते हैं जो लोगों ने सोचा तक नहीं होता है और उसे देखने के बाद हैरान भी हो जाते हैं। आप भी तो सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते ही होंगे और दिन में कुछ देर स्क्रोलिंग में बिताते भी होंगे। आपकी फीड पर भी हर दिन कई सारे ऐसे वीडियो आते होंगे जो यूनिक होने के कारण वायरल हो जाते हैं और उन्हें देखने के बाद आप भी कुछ न कुछ रिएक्ट करते ही होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि इस वीडियो के वायरल का कारण क्या है और फिर आपको लोगों की प्रतिक्रिया बताएंगे।

वायरल वीडियो में ऐसा क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें क्रिकेट मैच होते हुए नजर आ रहा है जिसे टेनिस बॉल से खेला जा रहा है। अब जो लड़का बॉलिंग करा रहा है, उसका एक्शन बहुत ही यूनिक है जिसके कारण वीडियो वारल हो रहा है। आमतौर पर लोग अपना हाथ घुमाकर बॉल फेंकते हैं मगर ये लड़का हाथ को पीछे यानी पीठ की तरफ लाता है और दूसरी तरफ से बॉल फेंकता है। मतलब वो दाहिने हाथ से बॉलिंग करा रहा है मगर उसे फेंक बाईं तरफ से रहा है और वो भी हाथ पीछे यानी पीठ की तरफ से लाकर। वो तीन बॉल फेंकता है और तीनों बॉल डॉट जाता है। अब यह बंदा कौन है, यह तो नहीं पता मगर अभी वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Mukeshbaitu नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'यह कौन सा बॉलिंग एक्शन है भाई?' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- यह तो जबरदस्त एक्शन लग रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा- क्या कला है भाई के अंदर। तीसरे यूजर ने विराट कोहली का एक GIF शेयर किया है जिसमें वो चश्मा उतारकर हैरान होते दिखते हैं।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

इस बच्चे ने तो समाज की सच्चाई बता दी, Video देख आप खुद करेंगे शेयर

जीवन में सफल होने के लिए लड़के ने बनाए कुछ नियम, एक के कारण Video वायरल