A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस छोटे लड़के ने तो गर्दा उड़ा दिया, डांस के Video को मिले 40 लाख से ज्यादा लाइक्स

इस छोटे लड़के ने तो गर्दा उड़ा दिया, डांस के Video को मिले 40 लाख से ज्यादा लाइक्स

आजकल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक बच्चे का डांस का वीडियो खूब बवाल मचा रहा है। वो एक गाने पर ऐसा गजब का डांस कर रहा है कि उसका वीडियो देखने के बाद आप भी थिरकने लगेंगे।

Screen Grab- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA बच्चे ने किया गजब का डांस

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आप जब भी जाएंगे, आपको कुछ न कुछ ऐसा देखने को मिल ही जाएगा जो आपका दिल जीत लेगा। वैसे सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो भी वायरल होते हैं जिन्हें देखने को बाद लोगों को गुस्सा आता है या फिर क्रिंज होने के कारण लोगों का मूड खराब हो जाता है। मगर उन्हीं वीडियो के बीच में एक-दो वीडियो ऐसे भी दिखते हैं जो लोगों का दिल जीत लेते हैं। ऐसे अधिकतर वीडियो बच्चों के ही निकलते हैं जिसमें वो या तो डांस करते हुए दिखेंगे या फिर कुछ और ऐसा ही करते हुए नजर आएंगे जो आपको पसंद आएगा। अभी भी एक बच्चे का ही वीडियो वायरल हो रहा है।

वीडियो हुआ वायरल

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि कुछ स्टूडेंट एक मंच पर या फिर एक नॉर्मल जगह पर खड़े हैं और सभी डांस कर रहे हैं। बच्चे जिस गाने पर डांस कर रहे हैं वो 'देवरा' फिल्म का है। दावूदी गाना बज रहा है और सभी डांस कर रहे हैं। मगर उतने सारे बच्चों में लाखों लोगों का ध्यान सिर्फ एक बच्चे ने ही खींचा जिसके कारण वीडियो वायरल हो रहा है। एक बच्चा इतना खुलकर और मस्त स्टेप्स में डांस कर रहा है कि उसे देखने के बाद आप भी थिरकने लगेंगे।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर divyasudharson नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 40 लाख 77 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- इस छोटे हैंडसम प्यारे बच्चे ने मेरा दिला चुरा लिया। दूसरे यूजर ने लिखा- भविष्य का सुपरस्टार। तीसरे यूजर ने लिखा- डांस ऐसे करो जैसे आपको किसी की परवाह नहीं है। वहीं कई अन्य यूजर्स ने अलग-अलग इमोजी शेयर कर अपना रिएक्शन दिया है।

ये भी पढ़ें-

भाई का आंसर शीट देख टीचर भी हाथ जोड़ लेगा, एक बार आप भी देखिए वायरल Video

BCCI के नए नियम के बाद सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बहार, लोग बना रहे मजेदार Memes