1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. भाई का आंसर शीट देख टीचर भी हाथ जोड़ लेगा, एक बार आप भी देखिए वायरल Video

भाई का आंसर शीट देख टीचर भी हाथ जोड़ लेगा, एक बार आप भी देखिए वायरल Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jan 17, 2025 01:33 pm IST,  Updated : Jan 17, 2025 01:33 pm IST

इस दुनिया में एक से बढ़कर एक ड्रामेबाज हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपको वो सभी लोग वहीं मिल जाएंगे। अभी भी एक ऐसे ही शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया की दुनिया बहुत ही अलग और अनोखी है। यहां कब क्या देखने को मिल जाए, इसका अंदाजा कभी नहीं लगा सकते हैं। हर दिन अलग-अलग वीडियो पोस्ट होते हैं और उसमें जो सबसे अलग और लोगों का ध्यान खींचने वाले होते हैं, वो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। आपने भी सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर हर तरह के वायरल वीडियो देखे ही होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और आप जब उसे देखेंगे तो आपको हंसी भी आएगी और यह भी सोचेंगे कि लोग क्या-क्या हरकतें करते हैं। आइए फिर आपको वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आप सभी के फोन में व्हाट्सएप होगा जिसे आप चलाते ही होंगे। आप यह जानते हैं कि वहां ऑडियो भेजने का भी एक ऑप्शन होता है। उसकी मदद से आप टाइप करने से बच जाते हैं। इसी तरीके का इस्तेमाल एक ड्रामेबाज बच्चे ने किया है। पेपर पर उसने पहले, दूसरे और तीसरे सवाल का जवाब लिखने की जगह एक ऑडियो मैसेज का बॉक्स बनाया है। वह बिल्कुल वैसा है जैसा व्हाट्सएप पर होता है। अलग-अलग आंसर में अलग-अलग सेकंड लिखा है। अब सोचिए कि टीचर अगर ये वाला आंसर शीट देख लेगा तो वो तो सीधे हाथ ही जोड़ लेगा।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर ghantaa नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'एग्जामिनर को स्पीचलेस कर दिया।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- तो भाईसाहब इसे बोलते हैं हैकिंग। दूसरे यूजर ने लिखा- ये पेंटर है। तीसरे यूजर ने लिखा- तीसरा आंसर लंबा था। चौथे यूजर ने लिखा- तीसरा आंसर शायद 4 नबंर का होगा। एक अन्य यूजर ने लिखा- आंसर पढ़ने के लिए टीचर को हेडफोन लगाना पड़ेगा।

ये भी पढ़ें-

BCCI के नए नियम के बाद सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बहार, लोग बना रहे मजेदार Memes

अरे ये अंकल अब क्या करके मानेंगे, उनका डांस Video देखकर आपको आ जाएगी हंसी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।