Monday, February 23, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. रील बनाने के लिए लोग क्या-क्या करते हैं यार, Video देखकर आप भी अपना माथा पकड़ लेंगे

रील बनाने के लिए लोग क्या-क्या करते हैं यार, Video देखकर आप भी अपना माथा पकड़ लेंगे

Written By: Adarsh Pandey Published : Jan 16, 2025 02:49 pm IST, Updated : Jan 16, 2025 03:06 pm IST

एक शख्स की बनाई हुई रील सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। आप जब उस रील को अच्छे से देखेंगे तो आपको हंसी भी आएगी और आप अपना माथा भी पकड़ लेंगे। वहीं कई लोगों ने कमेंट भी किया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया पर जितने भी लोगों ने अकाउंट बनाया हुआ है, उसमें आधे लोग तो रील बनाने के लिए ही सोशल मीडिया से जुड़े हैं। आप जब भी सोशल मीडिया पर जाएंगे तो आपको रील देखने को मिल ही जाएंगे। कुछ लोग बहुत ही दिमाग लगाकर अच्छा कंटेंट बनाते हैं और वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो कुछ भी बनाते हैं और उसे पोस्ट कर देते हैं। ऐसे लोगों की संख्या ज्यादा और उनके वीडियो भी खूब वायरल होते हैं। आप अगर सोशल मीडिया चलाते हैं तो ऐसे कई वीडियो देखे ही होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जो उसी श्रेणी का है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि सड़क पर एक ऑटो चल रहा है। उसी ऑटो में पीछे वाली सीट से एक शख्स बाहर की तरफ निकला हुआ है। बाइक चलाने वाला शख्स जो वीडियो भी रिकॉर्ड कर रहा था वो पूछता है कि क्या हुआ? इसके जवाब में ऑटो से बाहर लटका हुआ आदमी बताता है कि ब्रेक फेल हो गया। इसके बाद वो उसे रोकने के लिए कहता है। वीडियो में आगे नजर आता है कि वीडियो बनाने वाला शख्स आगे जाकर खड़ा हो जाता है और अपने हाथ से ऑटो को रोक लेता है। इस तरह फिल्मी ड्रामा करके रील बनाई जो वायरल हो रही है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @VishalMalvi_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'इंडिया बिगनर्स के लिए नहीं है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को लाखों लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- इंडिया में कुछ भी हो सकता है। दूसरे यूजर ने लिखा- कितने तेजस्वी लोग हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- हमारे देश में एक से बढ़कर एक सुपरहीरो हैं, और ढूंढो तुम्हें कैप्टन अमेरिका भी मिलेगा। एक अन्य यूजर ने लिखा- भाईसाहब वाह क्या ब्रेक है।

ये भी पढ़ें-

क्या आप कर पाएंगे अपने दोस्त पर इतना भरोसा? Video देखकर आंखें खुली रह जाएंगी

भाई का गाना सुनकर आपका दिमाग काम करना बंद कर देगा, Video देख लोगों ने भी किया रिएक्ट

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement