1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लड़कियां रील बना रही थी और तभी कुत्ते ने कर दिया काम खराब, Video देखकर आ जाएगी हंसी

लड़कियां रील बना रही थी और तभी कुत्ते ने कर दिया काम खराब, Video देखकर आ जाएगी हंसी

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jan 17, 2025 07:44 am IST,  Updated : Jan 17, 2025 07:45 am IST

अभी एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप अपनी हंसी को रोक नहीं पाएंगे। वीडियो में नजर आ रहा है कि एक कुत्ते ने लड़कियों की रील को कैसे खराब कर दिया।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हर दिन अलग-अलग वीडियो और फोटो वायरल होते रहते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपकी फीड पर भी वो सभी वायरल वीडियो और फोटो आते ही होंगे। किसी वीडियो में जुगाड़ दिखता है तो किसी वीडियो में लोगों का खतरनाक स्टंट नजर आता है। किसी वायरल फोटो में लोगों की चैट नजर आती है तो किसी फोटो में अजीब जॉब एप्लिकेशन नजर आता है। इसके अलावा भी तमाम चीजें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और इस वीडियो को देखने के बाद आप शायद ही अपनी हंसी को रोक पाएंगे।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि तीन लड़कियां किसी जगह पर खड़े होकर डांस करते हुए अपनी रील बना रही हैं। वो किसी गाने पर डांस कर रही हैं। इसी दौरान एक कुत्ता उनके सामने से गुजरता है और फोन के पास पहुंच जाता है। इसके बाद वो ऐसा काम करता है जिसका अंदाजा उन्हें भी नहीं था। कुत्ता उनके फोन पर ही पेशाब करने लगता है। यह देख वो हैरान हो जाती हैं और भागकर कुत्ते को भगाती हैं। फिर वो अपना फोन उठाती हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @RVCJ_FB नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 7 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वायरल वीडियो कब और कहां का है, इसकी जानकारी तो नहीं दी गई है मगर अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें-

गब्बर कहां हो तुम! महाकुंभ में अचानक होने लगा अनाउंसमेंट, Video हो रहा है वायरल

ये बंदा पक्का जीनियस होगा, ट्रैफिक रुल का भी तोड़ निकाल लिया, देखें Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।