1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये बंदा पक्का जीनियस होगा, ट्रैफिक रुल का भी तोड़ निकाल लिया, देखें Video

ये बंदा पक्का जीनियस होगा, ट्रैफिक रुल का भी तोड़ निकाल लिया, देखें Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jan 17, 2025 06:41 am IST,  Updated : Jan 17, 2025 06:41 am IST

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक शख्स क वीडियो वयारल हो रहा है। आप जब उस वीडियो को देखेंगे तो आप उसकी तारीफ जरूर करेंगे। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

हर दिन सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ नया और अलग देखने को मिलता ही रहता है। आप चाहे इंस्टा पर चले जाइए, फेसबुक या फिर एक्स प्लेटफॉर्म पर चले जाइए, आपको हर जगह कुछ न कुछ ऐसा दिख ही जाएगा जो आपने उससे पहले नहीं देखा होगा। अलग-अलग वीडियो वायरल होते रहते हैं। कभी गजब के जुगाड़ का वीडियो वायरल होता है तो किसी वीडियो में लोगों की अतरंगी हरकत देखने को मिल जाती है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और उसमें कुछ अलग और नया देखने को मिला। वीडियो देखने के बाद लोगों ने भी रिएक्ट किया है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक शख्स अपनी बाइक से जा रहा है। उसे नजर आता है कि सामने ट्रैफिक सिग्नल रेड है और लोग वहां अपने वाहन को रोककर खड़े हैं। शख्स अपनी बाइक को लेफ्ट साइड में मोड़ लेता है क्योंकि लेफ्ट के लिए सिग्नल के ग्रीन होने की जरूरत नहीं है। इसके बाद कुछ दूर जाता है और वहां से फिर मुड़कर आगे निकल जाता है। वहीं बाकी लोग अभी भी सिग्नल के ग्रीन होने का इंतजार करते नजर आता हैं। शख्स ने ट्रैफिक सिग्नल का ऐसा तोड़ निकाला कि उसका वीडियो वायरल हो गया।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @VishalMalvi_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'भाई ने ट्रैफिक रुल को हैक कर लिया।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 3 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- भाई तो हैकर निकला। दूसरे यूजर ने लिखा- ये तो खतरनाक निकला। तीसरे यूजर ने लिखा- होशियार लोगों की कमी नहीं है। चौथे यूजर ने लिखा- ये तो खतरनाक निकला। एक अन्य यूजर ने लिखा- मैं भी ऐसा ही करता हूं कभी-कभी।

ये भी पढ़ें-

आंटी की बुद्धि तो बहुत तेज है, उनका यह जुगाड़ देखकर आप भी उनकी तारीफ करेंगे, देखें Video

इस लड़की का दिमाग देख आप अपना सिर पकड़ लेंगे, Video देखकर लोगों ने भी किया रिएक्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।