1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. आंटी की बुद्धि तो बहुत तेज है, उनका यह जुगाड़ देखकर आप भी उनकी तारीफ करेंगे, देखें Video

आंटी की बुद्धि तो बहुत तेज है, उनका यह जुगाड़ देखकर आप भी उनकी तारीफ करेंगे, देखें Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jan 16, 2025 05:48 pm IST,  Updated : Jan 16, 2025 05:48 pm IST

समुद्र किनारे महिला ने ऐसा जुगाड़ लगाया कि उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उनके काम को देखकर लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां आपको हर कुछ देखने को मिल जाता है। न्यूज हो या फिर कोई एजुकेशनल कंटेंट हो या फिर मजेदार वीडियो हो, आपको हर चीज सोशल मीडिया पर देखने को बहुत ही आसानी से मिल जाता है। आप अगर हर रोज सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आप यह बात जानते ही होंगे क्योंकि आपकी फीड पर तमाम तरह के पोस्ट आते होंगे। सोशल मीडिया पर हर दिन कई मजेदार या फिर जुगाड़ वाले वीडियो भी वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला अपना गजब का दिमाग लगाती हुई नजर आ रही है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि बीच पर खड़ी महिला एक पॉलीथिन लेकर बैठी है और समुद्र की लहरे आते ही उसमें पानी भर जाता है। अब तक समझ में नहीं आता है कि महिला ऐसा क्यों कर रही है। इसके बाद वो उस पॉलीथिन को लेकर कुछ पीछे आती है और एक जगह पर बैठती है। वहां बैठने के बाद एक पहले अपने एक पैर को पानी में डालती है। इससे उसके पैर साफ हो जाते हैं और इसके बाद वो चप्पल पहन लेती है। दूसरे पैर के साथ भी वो ऐसा ही करती है। इसके बाद समझ में आता है कि महिला चप्पल को गीला किए बिना अपने पैरों को साफ करने के लिए यह तरीका अपनाती है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @askshivanisahu नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'अरे वाह, यह कितना अच्छा तरीका है। अब तक तो सोचा ही नहीं था। अब आजमाती हूं।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 58 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- सच में बहुत बढ़िया तरीका है। दूसरे यूजर ने लिखा- पुरुषों के पास इतना माइंड नहीं होता इसलिए वह इस्तेमाल ही नहीं करते अब देखो बगल में जुटा लिए खड़े हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- 100% दिमाग का प्रयोग किया गया है, निंजा टेक्निक। चौथे यूजर ने लिखा- ये टेक्निक भारत के बाहर नहीं जानी चाहिए। एक अन्य यूजर ने लिखा- क्या गजब का दिमाग लगाया है।

ये भी पढ़ें-

इस लड़की का दिमाग देख आप अपना सिर पकड़ लेंगे, Video देखकर लोगों ने भी किया रिएक्ट

रील बनाने के लिए लोग क्या-क्या करते हैं यार, Video देखकर आप भी अपना माथा पकड़ लेंगे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।