1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस बच्ची के साथ अन्याय हुआ है, Video देख आपको अपना बचपन याद आ जाएगा

इस बच्ची के साथ अन्याय हुआ है, Video देख आपको अपना बचपन याद आ जाएगा

सोशल मीडिया पर अभी एक छोटा सा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप कहेंगे कि ऐसा तो हमारे साथ भी हुआ है। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@RVCJ_FB वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां हंसी-मजाक और स्क्रिप्टेड फनी वीडियो तो खूब वायरल होते हैं लेकिन उनके साथ ही साथ छोटे बच्चों के भी खूब सारे वीडियो देखने को मिलते हैं जो लोगों का दिल जीत लेते हैं। कई सारे वीडियो में बच्चे डांस करते दिखते हैं तो कई वीडियो में उनकी प्यारी हरकतें देखने को मिलती हैं। इसके अलावा कुछ ऐसे वीडियो भी दिखते हैं जिन्हें देखने के बाद लोग कहते हैं कि हमारे साथ भी बचपन में ऐसा हुआ है। अभी कुछ ऐसा ही वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक बच्ची के हाथ में 500 का नोट नजर आ रहा है। किसी रिश्तेदार ने बच्ची को पैसे दिए होंगे। अब एक लड़की उसके पास जाती है और उससे कहती है, 'बेटा ये आपके पास 1 नोट है न, मैं आपको तीन नोट देती हूं, ये एक नोट मुझे दो।' अब बच्ची तो बच्ची ही है, उस मासूम ने कुछ सोचा तक नहीं उस लड़की को 500 का नोट दे दिया और बदले में उस बच्ची को 50 रुपए मिलते हैं और बच्ची तीन नोट देखकर खुश भी हो जाती है। अब यह स्क्रिप्टेड वीडियो भी हो सकता है मगर फनी है तो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @RVCJ_FB नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 16 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- बच्चे मन के सच्चे। दूसरे यूजर ने लिखा- सभी पैरेंट्स ये स्कैम करते हैं।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

रील के चक्कर में लोग ये क्या-क्या कर रहे हैं, अब आप इसी महिला का Video देख लीजिए

पढ़ने से चुरा रहे थे मन तो बांधकर स्कूल ले आया बाप, Video देख लोगों ने जमकर किया रिएक्ट