A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. भिखारी के साथ शख्स ने किया कुछ ऐसा जिसे देख आ जाएगी हंसी, Video वायरल

भिखारी के साथ शख्स ने किया कुछ ऐसा जिसे देख आ जाएगी हंसी, Video वायरल

एक शख्स के सामने एक भीख मांगने वाला आ गया। उसे भीख देने की जगह उस शख्स ने कुछ ऐसा किया कि वो भिखारी भी हंसने लगा। आप वीडियो देखेंगे तो आपको भी हंसी आएगी।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

रास्ता चलते समय, ट्रैफिक सिग्नल पर गाड़ी रुके तब या फिर कहीं घूमने जाओ तब, वहां कोई न कोई भीख मांगता हुआ नजर आ ही जाता है। आपने भी इन चीजों को नोटिस तो किया ही होगा। कई बार तो मेट्रो स्टेशन पर भी भीख मांगने वाले नजर आते हैं और इन सभी चीजों को देखते हुए कई मेट्रो स्टेशन पर ऐसे बोर्ड भी लगा दिए गए हैं जिसमें भीख को बढ़ावा न देने की बात कही गई है। अब आप सोच रहे होंगे कि हम आपको भीख और भिखारी के बारे में क्यों बता रहे हैं। तो हम आपको ऐसा इसलिए बता रहे हैं क्योंकि वायरल वीडियो कुछ ऐसा ही है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आया।

ऐसा शख्स ने क्या किया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक आदमी सड़क पर खड़ा है और तभी एक शख्स उसके पास भीख मांगने आता है। उसका एक ही हाथ नजर आता है। अब उसे देख शख्स को यह जानने की इच्छा हुई कि क्या वाकई में उसका सिर्फ एक ही हाथ और इस कारण वो उसका शर्ट उठाकर देखने लगता है। अब वो जैसे ही शर्ट उठाता है, भिखारी उसे रोक देता है और उसकी हंसी निकल पड़ती है। वो दोनों एक दूसरे को देखकर हंसने लगता है। ऐसा हो सकता है कि भिखारी ने अपने दूसरे हाथ को अंदर छिपा रखा होगा और फिर भीख मांगता होगा।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा एक्स प्लेटफॉर्म पर @everylastpetal नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'ट्राई तो बनता था, नहीं?' खबर लिखे जाने तक वीडियो को हजारों लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- हंस गया वो भी। दूसरे यूजर ने लिखा- क्या भिखारी बनेगा रे तू। तीसरे यूजर ने लिखा- पकड़ा गया भाई। चौथे यूजर ने लिखा- ये लोग झूठ बोलते यार। एक अन्य यूजर ने लिखा- बड़ा टोपीबाज आदमी निकला।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

Long Distance पूजा! आरती करती लड़की का Video सोशल मीडिया पर हो रहा है जमकर वायरल

ये देख American Tourister वाले भी सदमे में चले जाएंगे, एक बार आप भी देखें वायरल फोटो