1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 17 सालों से पूजा को ढूंढ रहा है ये आदमी, लगाया हुआ पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल

17 सालों से पूजा को ढूंढ रहा है ये आदमी, लगाया हुआ पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल

अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक पोस्टर नजर आ रहा है जो किसी अरुण नाम के शख्स ने लगाया है। आइए आपको बताते हैं कि पोस्टर में उसने क्या कुछ लिखा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@BENIWALRAJESH1 वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

आज का दौर सोशल मीडिया का है। वो हर इंसान जिसके पास अपना फोन है, वो आपको सोशल मीडिया के किसी न किसी प्लेटफॉर्म पर मिल ही जाएगा और कुछ प्लेटफॉर्म जैसे इंस्टा, फेसबुक और एक्स, इन पर तो आपको सबसे ज्यादा लोग मिलेंगे। आप भी अगर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आप यह जानते होंगे कि हर दिन तरह-तरह के खूब सारे वीडियो वायरल होते हैं और कई सारे इतने यूनिक होते हैं कि वो हद से ज्यादा वायरल हो जाते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए फिर आपको बताते हैं कि इस वायरल हो रहे वीडियो में क्या दिखा।

शख्स के लगाए पोस्टर में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बंदा कार में बैठा हुआ है और एक पोस्टर दिखा रहा है जो बिजनौर के जजी चौक पर लगा हुआ है। उस पोस्टर में लिखा है, 'पूजा तुम कहां हो। IAS, IPS और PCS, भारतीय प्रशासनिक अधिकारियों व पूरे पुलिस प्रशासन के मुंह पर थूककर आ जाओ, इन सब के होते हुए भी मैं तुम्हें 17 साल से ढूंढ रहा हूं, अरुण बिजनौर।' अब यह जिस अरुण ने लगाया है, क्यों लगाया है और यह सब क्या है, यह तो नहीं पता चल पाया मगर अभी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @BeniwalRajesh1 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और खबर लिखे जाने तक पोस्ट को काफी लोगों ने देख लिया है। पोस्ट देखने के बाद लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- कौन से मेले में खो गई भाई। दूसरे यूजर ने लिखा- दीवाना है पूरा। तीसरे यूजर ने लिखा- बहुत कट्टर आशिक होगा ये तो। चौथे यूजर ने लिखा- मिल नहीं रही है, दिलजले की कोशिश जारी है। एक अन्य यूजर ने लिखा- पूजा के लिए बेकरार है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

कंटेंट बनाने के चक्कर में दीदी का मजाक बन गया, बच्चों ने ही कर दिया पोपट, देखें वीडियो

दुनिया में इससे बड़ा 'विश्वासघात' कोई और नहीं हो सकता है, Video को जरा आप भी देखिए