सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां आप जितनी बार जाएंगे, आपको हर बार कुछ न कुछ ऐसा दिखेगा जो आपको सोशल मीडिया पर बने रहने की वजह बनेगा। हर किसी की अपनी पसंद और नापसंद होती है और उसकी के मुताबिक फीड पर कंटेंट आते हैं और इन सभी कंटेंट के बीच में वो पोस्ट भी आते हैं जो यूनिक होने के कारण वायरल होते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी खूब सारे वायरल वीडियो देखे होंगे और अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक लड़की वीडियो बनाते हुए बताती है कि यहां कुछ बच्चे खेल रहे हैं और मैं उनसे पूछूंगी कि वो बड़े होकर क्या बनेंगे। इसके बाद वो बच्चों से पूछती भी है मगर बच्चे उसी से पूछ लेते हैं कि आप बड़ी होकर क्या बनोगी? अब यह सवाल सुनने के बाद लड़की बोलती है कि वो तो बड़ी हो चुकी हैं। इसके तुरंत बाद बच्चे उसका मजाक बना देते हैं। वो कहते हैं कि फिर वो कुछ बनी क्यों नहीं। इसके बाद वो वहां से चली जाती है और बच्चे हंसते दिखते हैं। यह एक स्क्रिप्टेड कंटेंट है जो वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @TheBahubali_IND नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'इतना पर्सनल नहीं जाना था, बच्चे मन के सच्चे। दीदी डर गई...दीदी डर गई।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 10 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- आजकल के बच्चे नहीं बच्चे के बाप पैदा हो रहे हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- कुछ गलत भी नहीं पूछा बच्चों ने। तीसरे यूजर ने लिखा- बच्चे बहुत खतरनाक हो चुके हैं। चौथे यूजर ने लिखा- आजकल के बच्चों से पंगा नहीं। एक अन्य यूजर ने लिखा- बच्चों ने रगड़ दिया।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
दुनिया में इससे बड़ा 'विश्वासघात' कोई और नहीं हो सकता है, Video को जरा आप भी देखिए
ये वाला Video सोशल मीडिया पर हो रहा है खूब वायरल, देखकर आपकी भी नहीं रुकेगी हंसी