इस आदमी के पास है एकदम रियल टैलेंट, Video देख खुश हो जाएगा आपका दिल
एक बहुत ही प्यारा वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप भी खुश हो जाएंगे। वीडियो को लाइक किए बिना तो रह ही नहीं पाएंगे।
सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां एक बार कोई आ जाता है तो फिर उस प्लेटफॉर्म को छोड़ नहीं पाता है क्योंकि वहां ऐसे-ऐसे वीडियो या फिर पोस्ट देखने को मिल जाते हैं जो लोगों ने खुद कभी देखा नहीं होता है और न ही कभी सोचा होता है। इसके अलावा हंसी-मजाक और दिल जीत लेने लायक भी खूब सारे वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट होते हैं और जो वीडियो सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींच लेते हैं, वो पक्का वायरल होते हैं। आप भी तो सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन कुछ देर बिताते होंगे। वहां आपकी फीड पर हर दिन एक से बढ़कर एक वायरल कंटेंट आते होंगे और अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक शख्स अपने हाथ में एकतारा लिए हुए जमीन पर बैठा हुआ है और फिर वो उस एकतारा को बजाना शुरू करता है। जब वो अपने एकतारा से धुन बजाना शुरू करता है तो मन करता है कि यह कभी खत्म ही न हो और यही इच्छा बताती है कि उस आदमी के अंदर असली टैलेंट है। पहले तो वो आदमी 'सागर जैसी आंखों वाली' गाने का धुन बजाता है और फिर 'कुछ-कुछ होता है' गाने का धुन बजाता है और दोनों ही दिल जीत लेने जैसे थे। वैसे तो यह वीडियो पिछले साल दिसंबर में पोस्ट हुआ था मगर अभी वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर sleepyyy_pandaaaaaaaaaaa नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और खबर लिखे जाने तक वीडियो को साढ़े तीन लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- खूब सुंदर दादा। दूसरे यूजर ने लिखा- अप्रतिम कला। तीसरे यूजर ने लिखा- छिपी हुई कला है। चौथे यूजर ने लिखा- अंकल का कॉन्सर्ट करवाओ।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
भारतीय रेलवे में भी एक से बढ़कर एक बुद्धिमान दिखते हैं, आप इसी Video को देख लीजिए
लड़की ने गजब Username के लिए सोशल मीडिया पर किया पोस्ट, कमेंट देख नहीं रुकेगी हंसी
