1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये आदमी पैसा बेचकर पैसा कमा रहा है, वायरल Video देख लोगों ने भी किया रिएक्ट

ये आदमी पैसा बेचकर पैसा कमा रहा है, वायरल Video देख लोगों ने भी किया रिएक्ट

एक शख्स ने एक वीडियो बनाया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@ABHINAV_BLOGGER वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया की गलियों में कब क्या वायरल होता हुआ देखने को मिल जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है और ऐसा इसलिए है क्योंकि एक दिन में अनगिनत वीडियो और फोटो पोस्ट होते हैं और उसमें से कई सारे वायरल हो जाते हैं। वायरल वही वीडियो और फोटो, जो सबसे अलग होते हैं और सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींच लेते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी अब तमाम वायरल कंटेंट देखे ही होंगे और अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि इस वीडियो में क्या है जिस वजह से वीडियो वायरल हुआ।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक आदमी जमीन पर बैठा हुआ है और उसके पास अलग-अलग नोट और सिक्के हैं। दरअसल वो नोट और सिक्के बेचने के लिए ही बैठा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं। वो आदमी खुल्ला लेकर बैठा हुआ है और लोगों को खुल्ला बेच रहा है। मतलब अगर आपके पास 100 रुपए का नोट है और आपको खुल्ला चाहिए तो आप उसके पास जाकर ले सकते हैं और वो आपको कुछ पैसे काटकर बाकी दे देगा। इसे उसने बिजनेस बनाया है और वीडियो में आपको यही देखने को मिलेगा।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @abhinav_blogger नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'किसी ने सच कहा है, पैसा कमाले वाला आदमी कहीं भी पैसा कमा लेता है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 20 हजार लोगों ने देख लिखा है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- मुझे डर लगा रहा है कि कहीं ये खुद न लुट जाए, दूसरों को लूटते लूटते। दूसरे यूजर ने लिखा- लोग सही बोलते हैं कि पैसे से पैसा कमाया जाता है। तीसरे यूजर ने लिखा- पैसों से पैसों कमाना, बिजनेस।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

लोग कहां से लेकर आते हैं ऐसा दिमाग, एक नए जुगाड़ का Video हुआ वायरल

जिंदगी के पहले दोस्त और आखिरी दोस्त के बीच युद्ध! जरा आप भी देखिए वायरल Video