A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. महंगा फ्लैट लेकर भी परेशान है ये शख्स, विस्तार में बताई उसने अपनी सारी परेशानियां

महंगा फ्लैट लेकर भी परेशान है ये शख्स, विस्तार में बताई उसने अपनी सारी परेशानियां

कई सारे लोग ऐसा सोचते हैं कि उन्हें किसी बड़े सोसाइटी में एक महंगा फ्लैट लेना है लेकिन एक आदमी जिसने महंगा फ्लैट ले लिया है, उसने वीडियो बनाकर अपनी परेशानी बताई। आइए आपको बताते हैं कि उसने क्या कुछ कहा।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : IG/ZORBATHEZENN वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

कई सारे लोग अच्छी नौकरी के लिए गांव छोड़कर शहर में आते हैं और उसी नौकरी के कारण उन्हें वहीं पर रहना पड़ता है। अब इंसान शहर में जब काफी समय रह जाता है तो वो चाहता है कि वहां पर उसका एक खुद का घर हो। अब अगर इंसान की सैलरी अच्छी है तो वो एक महंगा फ्लैट ही लेना पसंद करता है लेकिन हर कोई महंगा फ्लैट खरीदने के बाद खुश नहीं होता है। ऐसे ही एक आदमी ने वीडियो बनाया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि उसने वीडियो में क्या कुछ कहा।

शख्स ने वीडियो में क्या कहा?

जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें शख्स बोलता है कि उसकी नजरों में करोड़ों के फ्लैट की Zero वैल्यू है। इसके बाद वो पहले तो कुछ अच्छी चीजें दिखाता है जैसे स्वीमिंग पूल, क्लब दिखाता है और बताता है कि वहां खेलने के लिए क्रिकेट, बासकेट बॉल आदि की भी जगह है। इसके बाद वो अपनी परेशानी बताना शुरू करता है। वो बताता है कि बालकनी के पास ही ओपन किचन है जिससे उसे परेशानी होती है। वो आगे बताता है कि बाथरूम से आने वाली स्मेल से परेशान हो चुका है। आगे वो बताता है कि सभी लोगों के फ्लैट में एसी चल रहा है जिससे बाहर टहलने वाली जगह भट्टी बना जाती है, यहां फ्रेश एयर जैसी कोई चीज नहीं है।

यहां देखें उसका वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर zorbathezenn नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 59 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने केबाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- जब ले रहे थे, आपने तब ध्यान क्यों नहीं दिया सर। दूसरे यूजर ने लिखा- पैसा ही सब कुछ नहीं होता, शरीर भी ठीक होना चाहिए। तीसरे यूजर ने लिखा- मुझे खुद सोसाइटी में रहना पसंद नहीं है।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

Gen-Z स्टूडेंट का आंसर शीट देख टीचर भी हैरान है, आप भी देखिए कि ऐसा क्या लिखा

रिमोट के बटन रबर के क्यों बने होते हैं? टीवी देखते हुए कभी सोचा है ऐसा?