1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये बंदा सूर्यवंशम वाली खीर को भी फेल करेगा, 100 किलो मसूर पुलाव के लिए जरूरी सामान जान माथा पीटने लगेंगे

ये बंदा सूर्यवंशम वाली खीर को भी फेल करेगा, 100 किलो मसूर पुलाव के लिए जरूरी सामान जान माथा पीटने लगेंगे

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक बंदा बता रहा है कि 100 किलो मसूर पुलाव बनाने के लिए क्या और कितना लगेगा। सब जानने के बाद आपकी आंखें खुली रह जाएंगी।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/ROYAL_PATHAN_OFFICIAL_7 वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां लोगों को हर दिन कुछ नया और अलग देखने को मिलता ही रहता है। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपको तो कुछ बताने की जरूरत ही नहीं है। आप हर दिन तरह-तरह के वीडियो देखते होंगे जो सोशल मीडिया पर पोस्ट होते हैं और उसके अलावा वायरल वीडियो भी देखते होंगे। हर दिन जितने वीडियो पोस्ट होते हैं उसमें से कुछ ऐसे निकल जाते हैं जो लोगों का ध्यान खींच लेते हैं और वही वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि कुच लोग एक बंदे से पूछ रहे हैं कि 100 किलो मसूर पुलाव के लिए क्या-क्या लगेगा? इसके बाद वो बोलता है, '100 किलो चावल रहेगा तो मसूर भी 90 किलो लगेगा। प्याज और टमाटर भी 100-100 किलो लगेगा। हरी मिर्ची 30 किलो लगेगा और लाल मिर्च भी 30 किलो लगेगा। 40-50 किलो हल्दी लगेगा और दही भी 100 किलो लगेगा।' इसके अलावा दूसरे मसाले भी जमकर बोलता है। वो किसी भी चीज को सही मात्रा में बताता ही नहीं है और इसी कारण वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर royal_pathan_official_7 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 36 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बड़े खतरनाक उस्ताद हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- इसको बनाने के लिए आदमी भी 100 लगेंगे। तीसेर यूजर ने लिखा- टोटल 20 हजार किलो सामान लगेगा। चौथे यूज ने लिखा- हल्दी कम है उस्ताद। पांचवें यूजर ने लिखा- फिर निमंत्रण खाने वालों को हॉस्पिटल भी लगेगा।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

Colleague ने शादी में नहीं बुलाया तो महिला ने HR से कर दी शिकायत, उसके बाद हुआ कुछ ऐसा

स्कूटी पर जाती लड़की ने क्या किया जो फोटो हो गई वायरल, लोगों ने भी किया रिएक्ट