हर इंसान के जीवन के सबसे खास पलों में से एक उसकी शादी का होता है। लोग शादी के लिए बहुत उत्साहित होते हैं और उसे पूरी तरह से यादगार बनाने के लिए कई सारी चीजें करते हैं। उनमें से एक उसके मेहमान भी होते हैं। शादी करने वाला इंसान जितने लोगों के करीब होता है या फिर जितने लोगों को पसंद करता है, उन सभी को अपनी शादी में जरूर बुलाता है, अब वो चाहे दोस्त हों, रिश्तेदार हों या फिर ऑफिस में साथ में करने वाले कर्मचारी हों, सभी को वो बुलाता है। लेकिन अगर कोई किसी को नहीं बुलाता है तो इसका मतलब यही होता है कि उसके साथ रिश्ता ज्यादा करीब का नहीं है। इसके इंसान को पर्सनली नहीं लेना चाहिए लेकिन एक महिला ने ले लिया। आइए आपको मामले के बारे में बताते हैं।
Related Stories
महिला ने रेडिट पर क्या बताया?
एक महिला ने रेडिट पर अपने साथ घटी एक अनोखी कहानी बताया। उस महिला ने रेडिट पर बताया कि उसके ऑफिस में एक महिला है जिससे बातचीत होती है मगर ज्यादा करीब नहीं है। दोनों के बीच में हल्की-फुल्की बात होती है। काम के अलावा उसे महिला से कुछ भी बात नहीं होती है। महिला ने आगे लिखा, 'उसे पता चला कि मैं शादी कर रही हूं तो उसने पूछा का शादी कब और फिर उसने सीधे यह पूछ लिया कि क्या उसको बुलाया है। मैंने हंसते हुए कह दिया नहीं उसमें सिर्फ करीबी दोस्त और घर के लोग हैं।' इसके बाद महिला ने लिखा कि उसने इस बात को यहीं पर छोड़ा दिया मगर कुछ दिन बाद उसे पता चला कि शादी में नहीं बुलाने पर उस महिला ने HR से इसकी शिकायत कर दी।
HR से शिकायत कर महिला कर्मचारी ने क्या कहा?
रेडिट पर महिला ने यह बताया कि उसकी कलीग ने HR से शिकायत करते हुए यह कहा कि मैं एएक्सक्लूसिव बन रही हूं और उसे न बुलाकर मैं दुश्मन जैसा माहौल बना रही हूं। इसके बाद महिला ने रेडिट पर लिखा, 'इसके संबंध में मैं HR के साथ मीटिंग में बैठी और उन्हें बताया कि यह काम से जुड़ा हुआ नहीं है और मुझे शादी में उन्हें बुलाने की जरूरत नहीं जिन्हें मैं अच्छे से नहीं जानती हूं। यह एक पर्सनल काम है और इसका ऑफिस से कोई लेना-देना नहीं है।' महिला ने रेडिट पर आगे यह भी बताया कि HR ने हां ठीक है कहते हुए मामला खत्म कर दिया। इतना ही नहीं महिला ने आगे यह भी बताया कि वो कलीग अब उसके साथ अजीब व्यवहार करती है, तिरछी नजरों से देखती है, ताना भी मारती है।
यहां देखें रेडिट पोस्ट की फोटो

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
स्कूटी पर जाती लड़की ने क्या किया जो फोटो हो गई वायरल, लोगों ने भी किया रिएक्ट
अभी शेर इसकी यमराज से वन-ऑन-वन मीटिंग करवा देता, युवक की बेवकूफी देख आप भी यही कहेंगे