आजकल कई सारे लोगों की जिंदगी सोशल मीडिया के इर्द-गिर्द ही घूम रही है। लोग सोशल मीडिया के जरिए फेमस होना चाहते हैं। अब इसके लिए वो अलग-अलग रील और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं। इन सब चीजों में कुछ भी गलत नहीं है मगर जब रील और वीडियो का कीड़ा तेजी से काटने लगता है तो लोग अपनी जिंदगी को भी हल्के में लेने लगते हैं। अभी एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप भी यही कहेंगे कि लोग रील और वीडियो के चक्कर में पागल हो गए हैं।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि जंगल का राजा शेर अपना शिकार करके उसे खाने में लगा हुआ है और तभी एक लड़का वीडियो या फोटो क्लिक करने के लिए उसके पास जाने लगता है। अब उसे देख शेर को गुस्सा आ जाता है क्योंकि वो उसे डिस्टर्ब कर रहा है। वो शेर फिर उस लड़के की तरफ बढ़ने लगता है। राहत की बात यह है कि शेर ने शिकार कर लिया है तो उसे बस डराता है और डर के कारण लड़का भी पीछे हट जाता है वरना वो शेर का दूसरा शिकार बन जाता।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Mariyam_MBD नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में जो जानकारी दी गई है उसके मुताबिक यह वीडियो भावनगर का है। लड़के की बेवकूफी को देखने के बाद लोगों ने भी अपनी बात कही है। एक यूजर ने लिखा- थोड़ा और आगे चला जाता तो एक और शिकार मिल जाता शेर को। दूसरे यूजर ने लिखा- ये लोग जान की कीमत नहीं समझते। तीसरे यूजर ने लिखा- रील्स के चक्कर में बड़ा जोखिम लेना बेवकूफी है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
विदेशी महिला को देख अंकल भी विदेशी बन गए, समोसा खाने का तरीका हुआ वायरल
बैकबेंचर को माइक देने पर ऐसा ही होता है, लड़के की लाइन सुन नहीं रुकेगी किसी की हंसी