1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. हे भगवान अब और क्या-क्या देखना पड़ेगा, रील के लिए बंदे ने की अतरंगी हरकत, Video वायरल

हे भगवान अब और क्या-क्या देखना पड़ेगा, रील के लिए बंदे ने की अतरंगी हरकत, Video वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jul 23, 2025 06:49 pm IST,  Updated : Jul 23, 2025 06:49 pm IST

कुछ लोग ऐसी-ऐसी रील बनाते हैं कि उसे देखने के बाद देखने वाले भी अपना माथा पीटने लग जाते हैं कि बस यही देखना रह गया था क्या। अभी भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

Screen Grab- India TV Hindi
लड़के ने अजीब हरकत करते हुए बनाया वीडियो Image Source : X/@RELATABLEKARAN7

लोग जब भी अपने काम से फ्री हो जाते हैं या फिर बोर होते हैं, तो वो सोशल मीडिया पर स्क्रोलिंग करने के लिए आ ही जाते हैं। कोई इंस्टाग्राम तो कोई फेसबुक तो कुछ लोग दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का यूज करते हैं। उन्हीं की तरह आप भी सोशल मीडिया पर होंगे और आप भी कुछ समय बिताते ही होंगे। अगर ऐसा है तो फिर आप जानते होंगे कि हर दिन कुछ न कुछ ऐसा वायरल होता हुआ मिल ही जाता है कि उसे देखने के बाद लोग सोचते हैं कि आजकल के लोगों के क्या होता जा रहा है। आपके साथ भी ऐसा हुआ है ना? अगर आपने ऐसा कुछ नहीं देखा है तो फिर अभी एक वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आप तो जानते ही होंगे अभी सोशल मीडिया पर एक गाना खूब ट्रेंड कर रहा है और वो गाना 'दिल पे चलाई छुरियां' है। कई सारे लोग इस गाने पर रील बना रहे हैं। सभी लोग हाथ में पत्थर लेकर उसे बजाते हुए रील बना रहे हैं। तो एक बंदे ने सोचा कि वो क्या अलग कर सकता है। बस इसी सोच के कारण वो कुछ ज्यादा ही अलग कर बैठता है। वो गैस चालू करता है, उस पर तवा रखता है और फिर खुद उस तवे पर बैठ जाता है। इसके बाद वो उस गाने पर एक्ट करते हुए वीडियो बनाता है। उसकी इसी अतरंगी हरकत के कारण वीडियो वायरल हो गया।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @relatablekaran7 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- अरे भाई मतलब कुछ भी। दूसरे यूजर ने लिखा- लगता है 10-12 एक्स एक साथ याद आ गई। एक यूजर ने लिखा- उठ जाओ वरना जनरेशन इशू होगा।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

स्टंट करने का नतीजा यही होता है, इसका Video आप सभी को जरूर देखना चाहिए

मर्दों की तो कोई इज्जत ही नहीं है करता, Gents Toilet का Video देख आप खुद कहेंगे यह बात

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।