आज के समय में लगभग हर कोई सोशल मीडिया पर हैं और उसमें से आधी जनता ऐसी है जो वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं। कई सारे लोग अतरंगी हरकत या फिर अश्लील कंटेंट के कारण सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं लेकिन उनकी बेइज्जती भी होती हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो ऐसा अनोखा कंटेंट बनाते हैं कि वीडियो वायरल भी होता है और लोग उसके मुताबिक मजे लेते हुए कमेंट भी करते हैं। अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। आइए फिर आपको बताते हैं कि उस वीडियो में दद्दू ने ऐसा क्या बोला कि वीडियो वायरल हो गया।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें दद्दू बीयर पर ज्ञान दे रहे हैं। पहले तो वो यह बोल देते हैं कि बीयर पीना या न पीना, आपकी इच्छा पर निर्भर करता है। इसके बाद बोलते हैं कि कई सारे लोगों ने मुझसे पूछा कि बीयर कैसे पीनी चाहिए और किन चीजों के साथ पीनी चाहिए। तो वीडियो में उन्होंने इसी पर ज्ञान दिया। वो पहले तो यह बताते हैं कि बीयर को इस तरह से ग्लास में निकालना चाहिए कि झाग बने क्योंकि अगर वो झाग ग्लास में नहीं बना तो पेट में बनेगा। फिर वो बताते हैं कि इसके साथ आप सलाद, ड्राई फ्रूट्स, मूंगफली, अंडे और साथ में थोड़े से फल के साथ आप बीयर का आनंद ले सकते हैं।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर golgaffe नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 38 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- अंकल आपको आंटी मारती नहीं है क्या? दूसरे यूजर ने लिखा- 80 साल का अनुभव है दादा जी का। तीसरे यूजर ने लिखा- दद्दू सुबह पीनी कि शाम को, या तीन टाइम खाना खाने से आगे? चौथे यूजर ने लिखा- दादा जी मौज ले रहे हैं अपनी जवानी की कमाई का। पांचवें यूजर ने लिखा- गन्ने का रस भर रखा है। एक अन्य यूजर ने लिखा- थैंक यू दादा, मैं इस फिल्ड में नया हूं।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
आपने अपनी पूरी जिंदगी में नहीं देखा होगा ऐसा एक्सीडेंट, Video हो रहा है वायरल
देसी मां तो देसी ही होती है, टिफिन नहीं मिला तो महिला ने स्पेशल डिब्बे में दी कढ़ी, देखें Video