1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. देसी मां तो देसी ही होती है, टिफिन नहीं मिला तो महिला ने स्पेशल डिब्बे में दी कढ़ी, देखें Video

देसी मां तो देसी ही होती है, टिफिन नहीं मिला तो महिला ने स्पेशल डिब्बे में दी कढ़ी, देखें Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jul 22, 2025 12:27 pm IST,  Updated : Jul 22, 2025 12:27 pm IST

कभी-कभी कोई ऐसा वीडियो लोग सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं कि उसका वायरल होना तो तय ही होता है। अभी भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

Screen Grab- India TV Hindi
मां ने विम बार के डिब्बे मे दे दिया खाना Image Source : INSTAGRAM/@BALRAJ_MATTA

आज के समय में हर किसी के हाथ में आपको स्मार्ट फोन देखने को मिल जाएंगे और यही वो कारण है कि हर कोई आपको सोशल मीडिया पर भी मिल जाएगा। यहां तक कि बच्चे तक सोशल मीडिया पर अपना अकाउंट बनाकर बैठे हैं और दिन में थोड़ा समय तो वो भी स्क्रोलिंग में बिताते हैं। कई सारे बच्चे तो ऐसे भी हैं, जो वीडियो बनाकर पोस्ट करते हैं। आप भी अगर रोज कुछ समय स्क्रोलिंग करते हैं तो फिर आप जानते होंगे कि हर दिन कई सारे वीडियो वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक बंदा अपना खाने का डिब्बा दिखाता है। वो बोलता है, 'देसी मां देसी मां होती है। मां को सब्जी रखने के लिए कोई टिफिन नहीं मिला तो उसने कढ़ी इसमें रख दी।' इसके बाद वो दिखाता है कि उसकी मां ने विम बार के डिब्बे में कढ़ी रखकर अपने बेटे को दे दिया ताकि वो भूखा न रहे। यह देख आपको भी अपने घर में रखे ऐसे कई डिब्बे याद आ जाएंगे जो आपके मुताबिक तो बेकार है मगर मां ने कुछ सोचकर उसे घर में रख लिया होगा।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर balraj_matta नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने त वीडियो को 1 लाख 10 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बहुत खुश नसीब है भाई तू। दूसरे यूजर ने लिखा- भाई मैं आइसक्रीम के डिब्बे में शर्मा रहा था लेकिन ये ज्यादा बुरा हो गया, मां का प्यार है। तीसरे यूजर ने लिखा- चलो कोई नहीं खा लो, मां का प्यार। चौथे यूजर ने लिखा- तुम बहुत किस्मत वाले हो।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

यह चला कलयुगी पुष्पक विमान जिसे देख आपको आ जाएगी हंसी, आप भी देखें Video

रेलवे ट्रैक पर दौड़ते वैन का Video हुआ वायरल, लोगों ने किया रिएक्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।