सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां जब क्या देखने को मिल जाए, कोई इसका अंदाजा नहीं लगा सकता है। हर दिन लोग कुछ न कुछ पोस्ट करते ही हैं और उन्हीं सब में से कुछ वायरल भी हो जाता है। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन कुछ देर स्क्रोलिंग करते हैं तो फिर आपकी फीड पर भी हर दिन एक से बढ़कर एक वायरल वीडियो आते होंगे। कुछ वीडियो आपको हैरान करते होंगे तो कई सारे वीडियो आपको हंसने पर मजबूर कर देते होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
वायरल वीडियो में क्या नजर आया?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बंदा फुटपाथ पर जा रहा है। उसे दिखता है कि आगे एक बैरिकेड गिरा हुआ है। वह सोचता है कि इसे जाकर उठा देता हूं और अच्छी सोच के साथ वो कर्म करने जाता है मगर उसके साथ ही घटना घट जाती है। दरअसल एक गड्ढे को ढकने के लिए उस बैरिकेड को उसपर गिराया गया था मगर ये उसे नहीं पता था। वो बैरिकेड उठाता है तो गड्ढा नजर आता है मगर उसे तब भी गड्ढा नहीं दिखता है और वो बंदा उसी गड्ढे में गिर जाता है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @hindugj नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'जब भी ऐसे कर्म करने जाता हूं, कांड हो जाता है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- मेरे साथ हमेशा यही होता है। दूसरे यूजर ने लिखा- ये तो गजब हो गया। तीसरे यूजर ने लिखा- कर्म ही मत करो भाई। एक अन्य यूजर ने लिखा- कर भला हो बुरा।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
एक कलाकार को मिला दूसरा कलाकार, फिर जो हुआ वो जीत लेगा आपका दिल, देखें Video
ऐसा अनोखा टैलेंट तो आपने भी पहले नहीं देखा होगा, Video सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल