A
Hindi News वायरल न्‍यूज कूड़ा फेंकने वाले को पीटने वाला था ये शख्स मगर इसी के साथ हो गया खेला, आप भी देखें Video

कूड़ा फेंकने वाले को पीटने वाला था ये शख्स मगर इसी के साथ हो गया खेला, आप भी देखें Video

अभी एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है उसमें शख्स के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसका अंदाजा उसने भी नहीं लगाया होगा। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने कमेंट करके अपना रिएक्शन भी दिया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi Image Source : X/@SANKII_MEMER वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां हर दिन लोग अपना कुछ समय जरूर बिताते ही हैं। आप भी अगर उन्हीं लोगों में से एक हैं और हर दिन कुछ देर भी सोशल मीडिया पर स्क्रोल करते हैं तो फिर आपकी फीड पर एक से बढ़कर एक पोस्ट आते हैं और साथ में ही कई सारे वायरल पोस्ट भी दिखते होंगे। हर दिन कई सारे वीडियो और फोटो वायरल होते हैं जिन्हें देखने के बाद लोग कमेंट और इमोजी के जरिए अपना रिएक्शन भी देते हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको  बताते हैं कि इस वीडियो में क्या है।

शख्स के साथ क्या हुआ?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें बंदा बताता है कि वो वजीरबाद संगम विहार आया हुआ है और फिर वो सड़क पर फेंके हुए कूड़े को दिखाता है जहां पर कई सारी गाय नजर आती हैं। वो वीडियो में बताता है कि सुबह सफाई होती है और शाम को फिर से ऐसा हो जाता है। इसके बाद वीडियो में वो बोलता है, 'आज शाम मैं यहीं टिका रहूंगा और जो भी कूड़ा फेंक कर जाएगा, उसको मैं पकड़कर यहीं मारूंगा, चाहे कोई भी हो।' इतने में ही कोई पीछे से उसके मुंह पर ही कूड़ा फेंक कर चला जाता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @sankii_memer नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'जमाना बहुत खराब है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 98 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- भाई की मुंह पर बेइज्जती हो गई। दूसरे यूजर ने लिखा- ये दुनिया अच्छे लोगों के लिए नहीं है। तीसरे यूजर ने लिखा- इस पर हमें शर्म आनी चाहिए। वहीं एक यूजर ने इसे स्क्रिप्टेड बताया।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ऐसे करामात करने वालों के साथ अंत में कुछ ऐसा ही होता है, आप भी देखिए वायरल Video

लड़कों ने बनाई ऐसी डरावनी रंगोली जिसे रात में देख आप भी डर जाएंगे, आप भी देखें Video