1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सरदार जी का दिल तो बच्चा बन गया, Video देख आपको भी अपने बचपन की आ जाएगी याद

सरदार जी का दिल तो बच्चा बन गया, Video देख आपको भी अपने बचपन की आ जाएगी याद

अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो देखने को मिला जिसे जब आप देख लेंगे तो आपको भी अपने बचपन की याद आ जाएगी या फिर वैसा ही कुछ करने का मन करने लगेगा।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

आज के समय में जितना नॉर्मल लोगों का स्मार्ट फोन चलाना है, उतना ही कॉमन उन लोगों का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहना भी हो गया है। आपको लगभग वो सभी लोग जो स्मार्ट फोन चलाते हैं और जिन्हें सोशल मीडिया की जानकारी है, वो सोशल मीडिया के किसी न किसी प्लेटफॉर्म पर मिल ही जाएंगे। यहां तक की आजकल बच्चे भी इंस्टाग्राम और फेसबुक पर अपना अकाउंट बनाकर बैठे हुए हैं। आप भी सोशल मीडिया पर होंगे ही और वहां हर दिन कई वीडियो को भी देखते होंगे। कभी-कभी कुछ ऐसे वीडियो नजर आ जाते हैं जिन्हें देखने के बाद इंसान को अपने बचपन की याद आ ही जाती है। अभी ऐसा ही एक वीडियो नजर आया।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक छोटा बच्चा अपनी छोटी साइकिल को आराम से चला रहा है। वहीं पास में खड़े एक सरदार जी यह सब देख रहे हैं। बच्चा एक गली में जाता है और सरदार जी भी उसके पीछे जाते हैं। कुछ देर बाद नजर आता है कि सरदार जी उस साइकिल को चलाते हुए गली से बाहर आते हैं। वो सड़क पर उस साइकिल को चलाते दिखते हैं। वहीं वो बच्चा आकर एक जगह पर बैठ जाता है। बच्चे को साइकिल चलाते देख उन्हें अपने बचपन की याद आ गई होगी और फिर उन्होंने थोड़ी देर के लिए उससे साइकिल मांग ली होगी।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @AsurOfficial_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'दिल तो बच्चा है जी।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 78 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बचपन बहुत कम दिखता है। दूसरे यूजर ने लिखा- बिल्कुल, मासूम ख्वाहिशें अब भी धड़कती हैं दिल में। तीसरे यूजर ने लिखा- दिल तो बच्चा ही है। चौथे यूजर ने लिखा- दिल तो कभी कभी बच्चा बन ही जाता है।

ये भी पढ़ें-

मजाक करने गया लेकिन खुद ही मजाक बन गया, Video देख आपको भी आएगी हंसी

कॉल और मैसेज का रिप्लाई न मिले तो क्या करना चाहिए? इस सवाल पर एक ने किया सैवेज कमेंट