A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस आदमी के दांत की मजबूती देख आंखें फट जाएंगी, लोग भी दे रहे हैं अपना रिएक्शन

इस आदमी के दांत की मजबूती देख आंखें फट जाएंगी, लोग भी दे रहे हैं अपना रिएक्शन

एक शख्स ने अपने दांत से इतना वजन उठाया कि उसे देख आप कुछ देर के लिए हैरत में पड़ जाएंगे कि इसने ऐसा कैसे कर लिया। आइए आपको वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@IAMKAPPU वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

इस दुनिया में हम ही लोगों के बीच में कुछ ऐसे लोग भी हैं जो अपनी ताकत और अपनी मजबूती दिखाकर हर किसी को हैरान कर देते हैं। आप अगर सोशल मीडिया के यूजर हैं तो फिर आपको ऐसी हैरानी कई बार हुई होगी क्योंकि किसी न किसी दिन किसी वीडियो में आपको किसी शख्स के ताकत या फिर उसकी मजबूती का अंदाजा लग ही गया होगा और अगर ऐसा कोई वीडियो नहीं देखा है तो फिर अभी आपके लिए ही शायद एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि वायरल हो रहे वीडियो में क्या देखने को मिला।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक जगह कुछ पत्थरों पर ऊपर एक बर्तन रखा हुआ है और उस बर्तन के अंदर भी कुछ पत्थर रखे हुए हैं। अब वीडियो में नजर आने वाला शख्स अपने दांतों से उस बर्तन को एक तरफ से पकड़ता है और उसे हाथ लगाए बिना ही उठा लेता है। जी हां, आपने सही पढ़ा। शख्स ने अपने दातों से ही उस बर्तन को जिसमें कई पत्थर थे, उसे उठाया। अब हर किसी के दिमाग में एक ही सवाल आ रहा होगा कि वो आखिर दांतों के लिए कौन सा दंत मंजन यूज करता है। खैर इसका जवाब तो नहीं है मगर आप वीडियो जरूर देखिए।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @iamkappu नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'भाई कौन सा दंत मंजन यूज करते हो? क्या आपके दांत हैं इतने मजबूत?' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- अफ्रीका से ऑर्डर करना पड़ेगा। दूसरे यूजर ने लिखा- भाई के दांत हैं या कुछ और, बहुत खतरनाक आदमी है ये तो। एक अन्य यूजर ने लिखा- भाई इनका नंबर मिले तो मुझे बताना कौन सी दंत मंजन करता है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

बागपत वाले 'चाट युद्ध' के बाद पेश है IRCTC कर्मचारियों का 'Belt युद्ध', आप भी देखें Video

औरत के पैर में मत्था टेक रहा है; लड़के की हरकत दादी को नहीं आई पसंद, देखिए फिर क्या हुआ