हर दिन सोशल मीडिया की गलियों में कुछ न कुछ ऐसा दिख ही जाता है जो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लेता है। इसके बाद वो वीडियो या फिर फोटो, जो भी है, वो हर कुछ स्क्रोल के बाद आपको सोशल मीडिया पर देखने को मिल ही जाता है। ऐसे ही पोस्ट को हम वायरल पोस्ट बोलते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपके टाइमलाइन पर भी एक से बढ़कर एक वायरल पोस्ट आए होंगे और आपने उन्हें देखा भी होगा। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और ये वाला वीडियो तो जमकर वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि उसमें क्या लिखा है।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि एक जगह पानी में JCB मशीन फंसी हुई है। उसके दरवाजे पर स्टाइल में एक आदमी खड़ा है और वो फोन पर बात कर रहा है। वो बोलता है, 'हेलो सर, ऑपरेटर का पैसा नहीं दीजिएगा तो मशीन तो फंसबे करेगा न। हां, पेमेंट डालिए तो पानी में से मशीन निकालेंगे, नहीं तो नहीं निकालेंगे। यहीं छोड़ देंगे। देख लीजिए कितना घुट पानी है सर, पहले पैसा डालिए। हां बिहारी बोल रहे हैं।' शख्स की बातें ही वो कारण है कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @askshivanisahu नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'ये होता है राजा वाला एटीट्यूड।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- इसलिए बवाल काट दिया। दूसरे यूजर ने लिखा- ज्यादातर ऑपरेटर ऐसा ही करते हैं जब मालिक भुगतान नहीं देता है। तीसरे यूजर ने लिखा- पैसा निकालने का बढ़िया तरीका है। एक अन्य यूजर ने लिखा- अब तो पेमेंट आ गया होगा।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
पेपर में चीटिंग करने के लिए स्टूडेंट ने दौड़ाया दिमाग, तरकीब देख आप भी हो जाएंगे दंग
पूरे जानवरों में डर का माहौल है! दूध दुहने के लिए शख्स ने लगाया जुगाड़, देखकर हो जाएंगे हैरान