A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ट्रैक्टर को शख्स ने बना दी रेलगाड़ी, Video देखने के बाद आंखों पर यकीन करना हो जाएगा मुश्किल

ट्रैक्टर को शख्स ने बना दी रेलगाड़ी, Video देखने के बाद आंखों पर यकीन करना हो जाएगा मुश्किल

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक ट्रैक्टर नजर आ रहा है जिसे शख्स ने रेलगाड़ी जैसा बना दिया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कब क्या नजर आ जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। हर दिन कुछ नया और हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल होता रहता है। कभी डांस से जुड़ा हुआ वीडियो वायरल हो जाता है तो कभी सीट के लिए लड़ते लोंगों का वीडियो वायरल होता है। इसके अलावा जुगाड़ के भी काफी वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल होता है। सोशल मीडिया पर सबसे अधिक वीडियो जुगाड़ से जुड़े हुए होते हैं जिन्हें देखने के बाद लोग अकसर हैरान हो जाते हैं। अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

आप सभी ने कभी ना कभी ट्रैक्टर को तो देखा ही होगा। किसी ने खेतों में जुताई करते हुए देखा होगा तो किसी ने सड़क पर सामान ले जाते हुए ट्रैक्टर को देखा होगा। मगर देखा सभी ने ही होगा। लेकिन क्या आपने कभी कोई ऐसा ट्रैक्टर देखा हो जिसे देखने के बाद आपके दिमाग में रेलगाड़ी का ख्याल आया होगा। सोशल मीडिया पर अभी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स ट्रैक्टर लेकर जाता नजर आता है। मगर उसके पीछे उसने इतने ट्रोला और अन्य गाड़ियों को जोड़ दिया है जिसे देखने के बाद वह ट्रैक्टर कम और रेलगाड़ी ज्यादा लग रही है। वीडियो इसी कारण सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @RVCJ_FB नाम के पेज से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 5 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- इंडिया बिगनर्स के लिए नहीं है। दूसरे यूजर ने लिखा- जुगाड़ है। तीसरे यूजर ने लिखा- ट्रेन गूगल मैप को फॉलो कर रही है। एक अन्य यूजर ने लिखा- हैकर है भाई हैकर।

ये भी पढ़ें-

'मिर्जापुर 3' देखने के बाद लोगों ने जमकर बनाए Memes, सोशल मीडिया पर हो रहे हैं वायरल

इस आदमी ने किया हीरो वाला काम, पत्थर में फंसे कछुए को समुद्र के पानी में छोड़ा, Video हुआ वायरल