1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस आदमी ने किया हीरो वाला काम, पत्थर में फंसे कछुए को समुद्र के पानी में छोड़ा, Video हुआ वायरल

इस आदमी ने किया हीरो वाला काम, पत्थर में फंसे कछुए को समुद्र के पानी में छोड़ा, Video हुआ वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jul 08, 2024 11:46 am IST,  Updated : Jul 08, 2024 11:46 am IST

एक शख्स को नजर आया कि एक कछुआ समुद्र के किनारे पत्थरों में फंस गया है। इसके बाद उसने उस कछुए को वहां से निकालकर पानी में छोड़ा जिसकी लोग खूब तारीफ कर रहे हैं।

Screen Grab- India TV Hindi
शख्स ने कछुए की बचाई जान Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कब क्या नजर आ जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। डांस और लड़ाई के वीडियो सबसे ज्यादा वायरल होते हैं। मगर इन्हीं वीडियोज के बीच में कभी-कभी कुछ ऐसे वीडियो नजर आ जाते हैं जिन्हें देखने के बाद लोग खुद को तारीफ करने से नहीं रोक पाते हैं। किसी वीडियो में लोगों का छिपा हुआ टैलेंट देखने को मिलता है तो किसी वीडियो लोग अच्छे काम करते हुए नजर आते हैं। अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें शख्स का किया हुआ काम देखने के बाद आप उसकी तारीफ करने लगेंगे। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या देखने को मिला।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे देखने के बाद आप शख्स की तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाएंगे। दरअसल एक बड़ा सा कछुआ समुद्र के किनारे पत्थर में फंस गया। यह एक शख्स को दिखा तो वह उसकी मदद करने के लिए पहुंचा। कछुआ पत्थर के बीच इतनी बुरी तरह से फंसा हुआ था कि उस आदमी के लिए भी उसे बाहर निकालना मुश्किल हो गया। उसने काफी मेहनत की और अंत में जाकर उस कछुए को बाहर निकाल पाया। इसके बाद उसने कछुए को समुद्र के पानी में छोड़ देता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म (पहले ट्विटर) पर @shouldhaveanima नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में उस आदमी का धन्यवाद किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 लाख 30 हजार से ज्यादा आदमी ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- इसका दिल बहुत बड़ा है। दूसरे यूजर ने लिखा- कितना महान आदमी है, इसने कछुए की जान बचाई। तीसरे यूजर ने लिखा- हीरो यही काम करते हैं। वहीं एक यूजर ने लिखा- कुछ इंसान अच्छे हैं।

ये भी पढ़ें-

मेट्रो में चोरी करते हुए पकड़ा गया चोर, इसके बाद हुई इतनी पिटाई कि हाथ जोड़ने को हुआ मजबूर

सिर्फ बाल्टी और रस्सी से आंटी ने बना दिया देसी ड्रायर, Video देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।