1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इसने तो जुगाड़ करने के मामले में सभी को मात दे दिया, वायरल हुआ सबसे अनोखा Jugaad

इसने तो जुगाड़ करने के मामले में सभी को मात दे दिया, वायरल हुआ सबसे अनोखा Jugaad

एक ऐसा जुगाड़ अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो सबसे अनोखा है और सबसे आसान भी है। ऐसा जुगाड़ जिसने भी किया है, उसने जुगाड़ करने वाले दूसरे लोगों को भी हैरान कर दिया होगा।

Screen Grab- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA ऐसा अनोखा जुगाड़ नहीं देखा होगा आपने

हर दिन सोशल मीडिया पर लोग कुछ न कुछ पोस्ट करते ही रहते हैं। लोगों को जब कभी कुछ अनोखा नजर आ जाता है, वो उसे रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं और वो अगर इंटरनेट की बाकी जनता को भी अनोखा लगता है तो वो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने नोटिस किया होगा कि हर दिन सोशल मीडिया पर जुगाड़ का कोई न कोई वीडियो वायरल हो ही जाता है। लोग एक से बढ़कर एक जुगाड़ करते हैं और वो सोशल मीडिया पर वायरल भी होते हैं। अभी भी एक जुगाड़ का वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

हर घर में पानी का कनेक्शन होता ही है। पाइप के अंत में नल यानी टोटी लगवाई जाती है ताकि उसे अपने काम के मुताबिक इस्तेमाल किया जा सके और पानी भी बर्बाद न हो। अब आपके या हमारे घर में वो नल टूट जाएगा तो जाहिर है कि हम दूसरा लगवाएं लेकिन जुगाड़ करने वाले लोग ऐसे नहीं करते हैं। वो अपना जुगाड़ वाला दिमाग लगाते हैं। एक शख्स ने ऐसा ही किया और उसने पाइप के आगे कोलगेट का खाली पैकेट लगाकर उसे अच्छे से बांध दिया ताकि उधर से पानी न निकले। अब वो उसका ढक्कन खोलता है तो पानी निकलता है और बंद करने पर पानी रुक जाता है।

यहां देखें वो अनोखा जुगाड़

आपने अभी जुगाड़ का जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @byomkesbakshy नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'पूरे नल समाज में दहशत है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 95 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- कोलगेट बोल रहा होगा कि मेरी शक्तियों का गलत इस्तेमाल हो रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा- इंडिया में जुगाड़ चलता है। तीसरे यूजर ने लिखा- गजब का जुगाड़ है। एक अन्य यूजर ने लिखा- जुगाड़ करना तो खून में है हमारे लोगों में।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ये नई पीढ़ी के पंडित जी हैं दोस्तों, इनका पूजा कराने का तरीका एक बार आप भी देखें

भिखारी के साथ शख्स ने किया कुछ ऐसा जिसे देख आ जाएगी हंसी, Video वायरल