1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इसने तो बेवकूफी की हदें ही पार कर दी, Video देख आपको भी आ जाएगा गुस्सा

इसने तो बेवकूफी की हदें ही पार कर दी, Video देख आपको भी आ जाएगा गुस्सा

कुछ लोग रील के चक्कर में इस हद तक पागल हो गए हैं कि उन्हें अपनी भी कोई परवाह नहीं है। रील के लिए बेवकूफी करते हुए एक शख्स का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

आज के समय में जितने भी लोग सोशल मीडिया पर हैं, उसमें से लगभग आधे लोग सिर्फ और सिर्फ रील बनाने के लिए वहां हैं। हम यह नहीं कह रहे हैं कि रील बनाना कोई गलत काम है। कई सारे लोग आज रील के कारण ही फेमस हैं और वो अच्छा पैसा भी बना रहे हैं लेकिन उस रील के लिए अपनी जान की कीमत भूल जाना, यह तो बेवकूफी है। आप अगर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने ऐसे कई वीडियो देखे ही होंगे जिसमें लोग रील के लिए अपनी जान को किसी न किसी तरह से खतरे में डालते दिखाई दिए होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें लड़का बेवकूफी भरी हरकत करता हुआ दिखाई दे रहा है।

लड़के ने बेवकूफी भरी क्या हरकत की?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक लड़का कुर्सी पर बैठा हुआ है। उसने अपने एक पैर के ऊपर जींस पर शायद पेट्रोल या कोई ज्वलनशील पदार्थ डाल दिया है जिसके बाद वो उस जगह पर आग लगा लेता है। इसके बाद कूल बनने के लिए सिगरेट निकालता है, मुंह में रखता है और फिर उसी आगे से वो सिगरेट जलाता है। इतनी शोबाजी करने के बाद वो उसे एक हाथ से बुझाने की कोशिश करता है जैसा फिल्मों में दिखता है मगर वो कई बार कोशिश करता है लेकिन आग नहीं बुझती है। उसका दोस्त भी कोशिश करता है मगर वीडियो के अंत तक आग बुझी नहीं दिखाई देती है। इसके बाद क्या हुआ, वो जानकारी नहीं है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @BhanuNand नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- डॉलर के लिए ऐसा कर रहा होगा। दूसरे यूजर ने लिखा- कहीं लेने के देने न पड़ जाए। एक अन्य यूजर ने लिखा- वीडियो बनायएंगे, लोग देखेंगे, रीच मिलेगी, पैसा आएगा, इसी के चक्कर में सब अंधाधुंध दौड़ में भाग रहे हैं।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

किसान और मजदूर सबसे बड़े जुगाड़ू होते हैं! चाय छानने के लिए शख्स ने लगाया जुगाड़, देखें Video

बस यही देखना रह गया था क्या? वायरल Video देख आप भी हो जाएंगे पूरी तरह से दंग