1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. किसान और मजदूर सबसे बड़े जुगाड़ू होते हैं! चाय छानने के लिए शख्स ने लगाया जुगाड़, देखें Video

किसान और मजदूर सबसे बड़े जुगाड़ू होते हैं! चाय छानने के लिए शख्स ने लगाया जुगाड़, देखें Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 05, 2025 11:52 am IST,  Updated : Jun 05, 2025 12:05 pm IST

एक गजब के जुगाड़ का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आपने अब तक इस तरह का जुगाड़ करते हुए किसी को नहीं देखा होगा। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

Screen Grab- India TV Hindi
चाय छानने के लिए शख्स ने लगाया गजब का दिमाग Image Source : SOCIAL MEDIA

आजकल जब भी किसी को अपने काम से थोड़ा समय मिलता है तो वो सबसे पहले सोशल मीडिया की तरफ ही जाता है। हर किसी के पास फोन है, अनलिमिटेड डेटा है तो फिर सोशल मीडिया का यूज बहुत ही कॉमन है। आप भी शायद ऐसा ही करते होंगे और अगर ऐसा नहीं करते हैं तो भी आप दिन में थोड़ा समय तो सोशल मीडिया पर बिताते ही होंगे। ऐसा है तो फिर आपको यह पता होगा कि हर दिन सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ छाया ही रहता है। कभी स्टंट का वीडियो वायरल होता है तो कभी लड़ाई करते हुए लोग वायरल होते हैं। इसके अलावा जुगाड़ के भी काफी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं।

एक नया जुगाड़ हुआ वायरल

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो वैसे तो बहुत छोटा है मगर उसमें जुगाड़ बहुत ही गजब का है। वीडियो में नजर आ रहा है कि एक आदमी चाय छान रहा है लेकिन उसके पास छननी नहीं है। तो उसने दिमाग चलाया और सूखे घास-फुस को जमा किया और उससे ही छननी के तौर पर इस्तेमाल करने लगा। चाय तरल है तो वो तो निकल जाएगी और चाय की पत्ती उनके बीच में फंस जाएगी। इस जुगाड़ के कारण वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Advika1313 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 14 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- अभाव ही आविष्कार की जननी है। दूसरे यूजर ने लिखा- हम भारतीय जुगाड़ में बहुत माहिर होते हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- चाय प्रेमी चाय पीने के लिए कुछ भी कर सकते हैं।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

बस यही देखना रह गया था क्या? वायरल Video देख आप भी हो जाएंगे पूरी तरह से दंग

इस कपल का Video हो रहा है खूब वायरल, वजह जानने के लिए वीडियो देखें जरूर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।