1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस इंसान ने क्या गजब का दिमाग लगाया है, उसका जुगाड़ आपको भी हैरान कर देगा, देखें वायरल पोस्ट

इस इंसान ने क्या गजब का दिमाग लगाया है, उसका जुगाड़ आपको भी हैरान कर देगा, देखें वायरल पोस्ट

इस दुनिया में दिमाग दौड़ाने और गजब का दिमाग लगाने वाले लोगों की बिल्कुल भी कमी नहीं है और इस बात को समझने के लिए सबसे अच्छा प्लेटफॉर्म सोशल मीडिया है क्योंकि यहां ऐसे वीडियो और फोटो वायरल होते रहते हैं। अभी भी एक फोटो वायरल हो रही है।

Viral photo- India TV Hindi
Image Source : X/@SCIENCEGIRL सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां एक बार आने के बाद कोई भी उसे छोड़ने की नहीं सोचता है क्योंकि यहां हर दिन तरह-तरह के पोस्ट देखने को मिलते हैं। लोग जब बोर होते हैं या फिर अपने काम से फ्री हो जाते हैं या फिर कुछ अलग देखने का उनका मन होता है तो लोग सोशल मीडिया की गलियों में ही अकसर आते हैं। आप भी ऐसा करते ही होंगे क्योंकि आज के समय में सोशल मीडिया का यूज बहुत ही कॉमन हो गया है। सोशल मीडिया पर आप जितनी बार जाते होंगे, वहां आपको एक से बढ़कर एक वायरल कंटेंट देखने को मिलता ही होगा। अभी भी एक फोटो वायरल हो रही है। आइए आपको उस फोटो के बारे में बताते हैं।

वायरल पोस्ट में क्या नजर आया?

अभी जो फोटो वायरल हो रही है वो एक बाथरूम के अंदर का है जहां एक मिरर लगा हुआ है। उसी मिरर के लिए एक वॉश बेसिन लगा हुआ है लेकिन वो बहुत ही यूनक है। दरअसल लोग जो बेसिन खरीदकर बाथरूम में लगवाते हैं, यहां वैसा कुछ नहीं है। बल्कि एक बंदे ने गजब का जुगाड़ फिट करवाया हुआ है जिसके कारण फोटो वायरल हो रही है। दरअसल उसने Tuba, एक म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट को वहां पर लगाया हुआ है। अब यह ख्याल जिस इंसान के दिमाग में भी आया होगा, वो यूनिक चीजों को करने और रखने का शौकीन होगा तभी तो उसने ऐसा किया।

यहां देखें वायरल हो रही फोटो

आपने अभी जो फोटो देखी उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @sciencegirl नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक पोस्ट को काफी लोगों ने देख लिया है। पोस्ट को देखने के बाद लोगों ने अपना रिएक्शन भी दिया है। एक यूजर ने लिखा- गजब का आइडिया है। दूसरे यूजर ने लिखा- बहुत क्रिएटिव है। एक अन्य यूजर ने लिखा- क्रिएटिव है लेकिन इसे बजाने वाला शख्स तुम्हें माफ नहीं करेगा।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

एक बार देख लीजिए ये Video फिर आप ट्रेन में ऐसा कुछ भी खाने से तौबा कर लेंगे, लोगों ने भी किया रिएक्ट

लग्जरी से लग्जरी सैलून इसके आगे हो जाएंगे फेल, देखने के बाद आपकी भी खुली रह जाएंगी आंखें