इंडिया में आज भी एक बड़ी आबादी ट्रेन में सफर करना पसंद करती है। अब ट्रेन में सफर के दौरान कुछ लोग अपने घर से खाना लेकर जाते हैं तो कुछ लोग ट्रेन में ही खाना ऑर्डर करके खाते हैं। खैर खाने के अलावा कई सारे लोग छोटी-मोटी चीजें भी खाते हैं जिसे बाहर से लोग बेचने के लिए ट्रेन में चढ़ते हैं। कोई चना बेचता है तो कोई मटर बेचता है। अब तो समझ में आ गया न कि हम किन चीजों की बात कर रहे हैं। अब वायरल हो रहा वीडियो देखने के बाद आप ऐसी चीजों को खाने से तौबा कर लेंगे। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या है।
Related Stories
वायरल वीडियो में ऐसा क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बंदा जो ट्रेन में चना-मटर बेचने के लिए चढ़ा हुआ है, वो एक जगह पर रुककर उन्हें अच्छे से मिक्स कर रहा है। वीडियो में दिखता है कि वो ट्रेन के बाथरूम के बाहर ही खड़े होकर जमीन पर सामान रखकर मिला रहा है। उसने हाथ में ग्लवस भी नहीं पहना है और ऊपर से नीचे, बाथरूम के बाहर सब कुछ रखकर मिक्स कर रहा है और अब कोच के अंदर जाकर वो लोगों को यह सब बेचेगा। अब आप अगर यह सब खाते हैं तो फिर आप वीडियो जरूर देख लीजिए।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @indian_armada नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'रेलवे का चना मटर खा लो फ्रेंड्स।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 40 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- छी, अपने घर का खाना ले जाया करो। दूसरे यूजर ने लिखा- फ्रेश करने वाली जगह चुनी है। एक अन्य यूजर ने लिखा- मैं नहीं खाता।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
लग्जरी से लग्जरी सैलून इसके आगे हो जाएंगे फेल, देखने के बाद आपकी भी खुली रह जाएंगी आंखें
ठंड के मौसम में लेजेंड्स ऐसे ही नहाते हैं, बच्चे के नहाने का तरीका हुआ खूब वायरल