1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ऐसी सड़क किसी दिन हादसे को जन्म देगी, Video देख आपकी भी आंखें खुली रह जाएंगी

ऐसी सड़क किसी दिन हादसे को जन्म देगी, Video देख आपकी भी आंखें खुली रह जाएंगी

एक ऐसी सड़क का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपको वहां गाड़ी चलाने वालों की चिंता होने लगेगी। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या है।

Screen Grab- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA सड़क के बीचो बीच दिखे बिजली के खंभे

लोगों को अब जब कहीं कुछ अतरंगी, अनोखा या फिर गलत नजर आता है तो वो उसे तुरंत अपने फोन में रिकॉर्ड कर लेते हैं। इसके बाद उस पर तंज कसते हुए या फिर अपनी हैरानी जताते हुए उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन कुछ समय उधर बिताते हैं तो फिर आपने ऐसे खूब सारे वीडियो देखे होंगे क्योंकि ऐसे वायरल होते रहते हैं। एक से बढ़कर एक वीडियो वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें आदमी एक ऐसी सड़क दिखाता है जो हैरान करने लायक है। वीडियो में नजर आता है कि सड़क के बीच में खंभे लगे हुए हैं। वीडियो में तंज कसते हुए वो कहता है, 'यहां लोगों की ड्राइविंग की क्वालिटी भी टेस्ट हो रही है। एक खंभा इधर है और एक खंभा उधर है। बिहार वालों ने तो पेड़ लगाए थे लेकिन हिमाचल वाले कह रहे हैं कि हम तो खंभे उगा देंगे।' इस तरह सड़क के बीच में बिजली के खंभे रहेंगे तो किसी न किसी दिन कोई बड़ा हादसा हो सकता है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर farmingleader नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'कमाल का मुजस्सिमा।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 12 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- किसने बनाया ये मुजस्सिमा। दूसरे यूजर ने लिखा- वाह सलाम है रोड कॉन्ट्रैक्टर को। तीसरे यूजर ने लिखा- डिवाइडर है वीरे। चौथे यूजर ने लिखा- हिमाचल वालों ने ज्वाइंट फूंक कर बनाई है रोड।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

दीदी ने अपने दिमाग का 200% यूज कर दिया! Video देख आप भी हो जाएंगे हैरान

एकदम सेम टू सेम! वृंदावन की गलियों में घूमते दिखा अनिरुद्धाचार्य का हमशक्ल, Video देख ठहर गई लोगों की नजरें