1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दिल्ली मेट्रो के बाहर चल रहा है ये वाला स्कैम, Video देख लोगों ने भी बताई आपबीती

दिल्ली मेट्रो के बाहर चल रहा है ये वाला स्कैम, Video देख लोगों ने भी बताई आपबीती

एक शख्स ने वीडियो बनाते हुए बताया कि दिल्ली मेट्रो के बाहर कुछ लोगों का ग्रुप किस तरह से लोगों से पैसा ऐंठ रहे हैं। वीडियो को देखने के बाद लोगों को अपने साथ हुई ऐसी घटना याद आ गई जो उन्होंने कमेंट में बताया है।

Scam, Delhi Metro Scam- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

पैसा हर किसी की जिंदगी की जरूरत होती है। पैसा सब कुछ तो नहीं है मगर पैसे की मदद से बहुत कुछ होता है। पढ़ाई, हेल्थ, लाइफ स्टाइल, खाना आदि कई सारी चीजें पैसों पर ही टिकी होती हैं और पैसा कमाने के लिए लोग बहुत ही मेहनत करते हैं। कोई नौकरी करता है तो कोई बिजनेस करता है। कई सारे लोग मजदूरी करते हैं ताकि दो पैसा कमाकर अपने परिवार का पेट भर सके। वहीं कई सारे लोग ऐसे हैं जो लोगों से पैसा लूटने या फिर ऐंठने के लिए अलग-अलग तरीका अपनाते हैं। ऐसा ही एक शख्स ने वीडियो में बताया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि मेट्रो स्टेशन के बाहर सीढ़ियों पर कुछ महिलाओं का एक ग्रुप है। उन्हें दिखाते हुए वीडियो बनाने वाला शख्स बोलता है, 'तो भाई देखो, दिखाते हैं मेट्रो स्कैम। मुझे दिल्ली आते हुए काफी समय हो गया है, मेरे साथ भी हुआ है। इनका कोई भरोसा नहीं है। कोई भी NGO का नाम लेकर फ्लैग लगाते हैं और फिर पैसे उगाते हैं। इनका यही काम है।' इसके बाद वो दिखाता है कि इनके हाथ में फ्लैग है। वीडियो में आगे वो दिखाता है कि उन्होंने एक अंकल को ऐसे ही ऐंठा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में 'दिल्ली मेट्रो स्कैम' लिखा हुआ है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को सवा लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने भी आपबीती बताई है। एक यूजर ने लिखा- 2018 में मुझसे 300 रुपए लिए थे, उसके बाद मैं आवारा कुत्तों की तरह इनपर ध्यान नहीं देता। दूसरे यूजर ने लिखा- ये मेरे साथ भी हुआ था 2022 में, इसी जगह पर। तीसरे यूजर ने लिखा- 2 साल पहले मेरे साथ भी यह हो चुका था कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन के बाहर। चौथे यूजर ने लिखा- 2 रुपए का फ्लैग और 500 रुपए की वसूली। एक अन्य यूजर ने लिखा- देशभक्ति के नाम पर लूट रहे हैं।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

1100 रुपए में एक पराठा, मुरथल के ढाबे का बिल देख बाहर आ गईं कस्टमर की आंखें

साधो ये खलिहरों का देश! नकली शाहरुख खान को देखने के लिए जुटी हजारों की भीड़, Video वायरल