1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये छोटा सा Video बन जाएगा आपके मुस्कान की वजह, देखकर लोगों ने भी किए कमेंट्स

ये छोटा सा Video बन जाएगा आपके मुस्कान की वजह, देखकर लोगों ने भी किए कमेंट्स

एक बहुत ही प्यारा सा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक छोटी सी बच्ची अपने पापा के साथ बैठकर गिटार बजाती और गाती दिखती है। वीडियो का अंत तो आपको सबसे ज्यादा पसंद आएगा।

Viral video, viral news- India TV Hindi
Image Source : X/@BLINKING_HASI बच्ची ने अपने पापा के साथ की जुगलबंदी

आज के समय में हर कोई सोशल मीडिया से जुड़ा हुआ है और कई सारे लोग अलग-अलग वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट भी करते रहते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर डेली एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने सभी तरह के वीडियो देखे होंगे और आपकी पसंद के मुताबिक कंटेंट आपकी फीड पर डेली आते भी होंगे। उन्हीं सब के बीच में वो वीडियो भी आते होंगे जो वायरल हो जाते हैं। वायरल वही कंटेंट होते हैं जो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लेते हैं, अब चाहे उसके अंदर कंटेंट जो भी हो। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए फिर आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

हम जिस वायरल हो रहे वीडियो की बात कर रहे हैं उसमें नजर आता है कि एक शख्स अपनी बेटी के साथ बेड पर बैठा हुआ है और दोनों के हाथ में अपना-अपना गिटार है। शख्स कबीर सिंह फिल्म का गाना 'कैसे हुआ' गा रहा है और वहीं बेटी भी अपने पापा के साथ सुर लगा रही है। उसे जो शब्द समझ में आ रहा है या फिर याद है, वो गा रही है और अंत में जब 'कैसे हुआ-कैसे हुआ' की बारी आती है तो सबसे ज्यादा जोश में वो बच्ची ही दिखती है जैसे उसका कोई लाइव शो चल रहा हो। उस बच्ची के कारण ही वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @blinking_hasi नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 32 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'इस छोटी बच्ची ने सारी ताकत "कैसे हुआ" के लिए बचा रखी थी।' वीडियो देखने के बाद लोगों ने भी रिएक्ट किया है। एक यूजर ने लिखा- खुश होने और मुस्कुराने के लिए X पर एक वजह, शेयर करने के लिए शुक्रिया। दूसरे यूजर ने लिखा- बताओ भाई कैसे हुआ, बच्ची पूछ रही है। तीसरे यूजर ने लिखा- ये कितनी प्यारी बच्ची है। एक अन्य यूजर ने लिखा- क्या बात है, जुगलबंदी तो बहुत बढ़िया है।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

स्पीड ब्रेकर के कारण लड़की का बिगड़ा बैलेंस, फिर जो हुआ वो आप Video में ही देख लीजिए

शादी में नहीं बुलाया तो दूल्हे के चाचा को आया गुस्सा, घर के मेन डोर की वेल्डिंग कर दी, देखें Video